जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आत्मघाती आतंकी हमले के घाव अभी तक भरे नहीं हैं। इस कायरतापूर्ण हमले पर पूरा देश अभी भी घुस्से से भरा बैठा है। ऐसे में बयानों को लेकर कुछ विवाद भी यहां पनपे थे। इस कड़ी में नवजोत सिद्धू को पाक की तरफदारी करने पर घेरा गया था। उस दौरान मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी सिद्धू का बचाव करने की कोशिश की थी। अब कपिल का पुलवामा हमले पर एक और बयान आया है।
2 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : social media
सिद्गधू के बचाव के चलते जब कपिल शर्मा का कॉमेडी शो विवादों के घेरे में आया तो वह परेशान होने लगे। बता दें कि हाल ही में उन्होंने इस हमले पर अपना गुस्सा जाहिर किया। इस बार उनके बोल कुछ इस तरह थे कि आतंक फैलाने वालों से कैसे निपटा जाए, इसे लेकर सबकी राय एक जैसी नहीं है, लेकिन यह वक्त परेशान होने का नहीं है, क्योंकि इस वक्त शहीदों के परिजनों को देशवासियों की सहानुभूति और उनकी मदद की जरूरत है।
3 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय सेना आतंकियों और पाकिस्तान में छिपे उनके मददगारों को करारा जवाब देगी। लेकिन इस दौरान कपिल शो पर मंडरा रहे आशंका के बादल पर कुछ भी बोलने से कतराते नजर आए।
4 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि पुलवामा आत्मघाती आतंकी हमले पर नवजोत सिंह सिद्धू ने इसकी कड़ी निंदा की थी। साथ उन्होंने यह भी कहा था कि कुछ गिने चुने आतंकियों की वजह से पूरे मुल्क को गलत नहीं कहा जा सकता है। जब यह बयान देश की जनता तक पहुंचा तो उन्हें इसमें पाक की तरफदारी नजर आई और उन्होंने सिद्धू को सोशल मीडिया पर घेरना शुरू कर दिया और कपिल के शो से उन्हें निकालने की मांग उठने लगी।
5 of 5
कपिल शर्मा ने की सिद्धू की तरफदारी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
- फोटो : self
लेकिन विवाद और भी ज्यादा तब बढ़ गया जब कपिल शर्मा ने सिद्धू के सपोर्ट में बयान दिया। इसके बाद तो लोगों ने #BoycottKapilSharma के जरिए उनके शो का बहिष्कार करने का समर्थन किया। वहीं, शो में सिद्धू रहेंगे या नहीं इस पर अभी तक सोनी एंटरटेनमेंट की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।