आज फादर्स डे है और हर कोई अपने पिता का जिंदगी में उनका मार्गदर्शन करने के लिए शुक्रिया अदा कर रहा है। इस महामारी ने हर किसी की जिंदगी पर गहरा प्रभाव डाला और इस दौरान टेलीविजन के भी कई सितारों ने अपने पिता को खो दिया। भले ही टेलीविजन के इन सितारों के पिता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया हो लेकिन उनका आशीर्वाद हमेशा अपने बच्चों के सिर पर है। कुछ पिता चमकते सितारों में बदल गए, तो वही कुछ सितारे अपने बच्चों की जिंदगी का मार्गदर्शन करने के लिए उनके साथ मौजूद हैं।
फादर्स डे 2021: करणवीर बोहरा से अंकिता लोखंडे तक, इन टीवी सेलेब्स ने अपने पिता के लिए लिखा खास संदेश
करणवीर बोहरा
करणवीर बोहरा बिलकुल अपने पिता की परछाई हैं। नागिन फेम अभिनेता करणवीर बिलकुल अपने पिता की तरह दिखते हैं। आज फादर्स डे के मौके पर करण ने अपने पिता को याद करते हुए अपने बचपन की कई तस्वीरें साझा की। उन्होंने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'मैंने आपसे कहा था, ये पारिवारिक बात है। फादर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं। सभी पिता समान होते हैं, कभी-कभी वो बहुत सख्त, कभी प्यारे होते हैं। यहां तक कि कभी-कभी वो भी गलतियां करते हैं लेकिन दूसरी तरह से। वो अपने बच्चों को पंख देते हैं, ताकि वो उड़ सकें। इसलिए उनकी कोई गलती नहीं होती।
हिना खान
हिना खान ने अप्रैल में अपने पिता को खो दिया था। अभिनेत्री ने इस खास मौके पर अपने पिता के साथ कई तस्वीरें साझा की और ये इच्छा जताई कि काश वो आज भी साथ होते। उस दुखद घटना को याद करते हुए हिना खान ने लिखा, 'वास्तव में आज फादर्स डे है। आज आपको गए हुए दो महीने हो गए हैं। हमने सात महीने पहले ये तस्वीरें खींची थीं और मैंने आपको ये तस्वीरें देखने नहीं दी थी क्योंकि मैं इसे खास दिन पर पोस्ट करना चाहती थी। मैंने ये कभी नहीं सोचा था कि मैंने इन्हे आज पोस्ट करूंगी, आपको ये तस्वीरें देखनी चाहिए थीं। हमने यही तय किया था। मिस यू हैप्पी फादर्स डे डैडी आई लव यू।'
गौहर खान
हिना के अलावा गौहर ने भी इसी साल अपने पिता को खोया। उन्हें याद करते हुए गौहर ने अपने पिता के साथ बहुत ही खूबसूरत तस्वीर साझा की और बताया कि वो उन्हें कितना याद कर रही हैं। उन्होंने लिखा,'मैं आपको बहुत याद करती हूं। मेरे हीरो #हैप्पीफादर्सडे2021 .आप मेरे साथ हैं मैं जानती हूं। सबसे प्यारे, सबसे अच्छे पिता है आप।'
एकता कपूर
एकता कपूर ने अपने पिता और अभिनेता जितेंद्र के साथ इस खास मौके पर दिल को छू लेने वाली वीडियो शेयर की। इस वीडियो में उन्होंने अपने प्यार को व्यक्त करते हुए लिखा, 'मेरे एक नहीं बल्कि दो पिता हैं। पहले मेरे पिता और दूसरा तुषार। दो लड़के जिन्हें पाकर धन्य हैं वो लकु (लक्ष्य) और रवि है।