फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्वॉयफ्रेंड रॉकी संग मालदीव में छुट्टियां बिता रहीं हिना खान, फोटोज शेयर कर सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

Fri, 19 Mar 2021 02:49 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Fri, 19 Mar 2021 02:49 PM IST
विज्ञापन
hina khan is on maldives vacation with boyfriend rocky jaiswal she shared her latest photos on instagram
हिना खान - फोटो : Insatagram- @realhinakhan

हाल ही में बिग बॉस 14 में जलवा बिखेर चुकीं टीवी की मशहूर अभिनेत्री हिना खान इन दिनों वैकेशन का आनंद उठा रही हैं। इसके लिए वे एक बार फिर से मालदीव पहुंच गई हैं। हिना अकेली ही मालदीव का लुत्फ नहीं उठा रहीं बल्कि उनके साथ ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल भी मौजूद हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें उन्हें मस्ती करके देखा जा सकता है।

hina khan is on maldives vacation with boyfriend rocky jaiswal she shared her latest photos on instagram
हिना खान - फोटो : Insatagram- @realhinakhan

हिना खान को वैकेशन्स बहुत पसंद हैं। वहीं मालदीव्स से उनका खासा लगाव है। तभी तो फुरसत मिलते ही अभिनेत्री बैग पैक कर मालदीव के समंदर किनारे छुट्टियां बिताने चल देती हैं। और हिना की यह ट्रिप कभी भी हो जाती है। अब एक बार फिर से उन्होंने अपनी झक्कास फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर तहलका मचा दिया है। इसके पहले उन्होंने कुछ रील वीडियोज शेयर किए थे, जिसमें वे रात के समय एक रेस्टोरेंट में रॉकी का हाथ पकड़े बैठी थीं। साथ ही अपने फैंस को बताया था कि रॉकी उनके लिए कितने खास हैं।

hina khan is on maldives vacation with boyfriend rocky jaiswal she shared her latest photos on instagram
हिना खान - फोटो : Insatagram- @realhinakhan

हिना खान ने अपने वैकेशन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उन्होंने एक-दो नहीं बल्कि पूरा एल्बम ही अपलोड कर दिया है। हालांकि, वे जब से मालदीव गई हैं तब से ही लगातार फोटोज और वीडियोज शेयर कर रही हैं। साथ ही अपने फैंस को अपडेट देते हुए हर खास चीज की झलक भी दिखा रही हैं। फिर चाहे वो समुद्री किनारा हो या फिर मालदीव की कोई खास चीज।

विज्ञापन
विज्ञापन
hina khan is on maldives vacation with boyfriend rocky jaiswal she shared her latest photos on instagram
हिना खान - फोटो : Insatagram- @realhinakhan

अब उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब देखी जा रही हैं। ब्वॉयफ्रेंड रॉकी के साथ छुट्टियां बिताने गईं हिना खान फुल ऑन मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। साथ ही उनका फैशनेबल स्टाइल भी देखने लायक है। हिना ने मल्टी कलर की प्रिंटेड ईजी-ब्रीजी आउटफिट पहन रखी है। उनके सिर पर लगी हैट कंपलीट ट्यूरिस्ट वाला लुक दे रही है। साथ ही उन्होंने पैरों में स्टाइलिश स्लीपर कैरी की है और काले चश्मे के साथ हिना कहर ढा रही हैं।
 
View this post on Instagram

A post shared by HK (@realhinakhan)

विज्ञापन
hina khan is on maldives vacation with boyfriend rocky jaiswal she shared her latest photos on instagram
हिना खान - फोटो : Insatagram- @realhinakhan

फोटो शेयर कर हिना ने कैप्शन में लिखा ‘यात्रा आपको अधिक शक्ति देती है। यह मेरी तरह की खुशनुमा जगह है।’ हिना की इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। सभी ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ भी कहें लेकिन हिना का स्टाइल और फैशन देखते ही बन रहा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि हिना बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी जबरदस्त टक्कर दे रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed