बिग बॉस के घर चल रहे बीबी माउंटेन टास्क में हिना अपने असली रूप में दिखाई दीं। वे आखिरी दम तक जीतने की कोशिश करती रहीं लेकिन अंतत: उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। लेकिन आज रात यानि कि 3 जनवरी को हिना दो विनर से नोकझोंक करती नजर आएंगी।
बीबी माउंटेन टास्क में उतरे घर में बचे सभी छह कंटेस्टेंट एक-एक कर बाहर हो गए है। पहले बता दें कि ये टास्क किसी दो कंटेस्टेंट्स को जीतने पर टिकट टू फिनाले तक पहुंचाएगा। लेकिन टास्क में सबसे पहले आकाश बाहर हुए। इसके बाद शिल्पा और विकास की बारी आई।
पढ़ें: Bigg Boss 11: इस टास्क में ऐसे भिड़े घरवाले, सब रह गए हैरान, इन पर लटकी एविक्शन की तलवार
क्या है टास्क
वहीं, इस गेम में अब हिना, लव और पुनीश बराबर जमे हुए हैं। लेकिन हिना टास्क में हार के कगार पर खड़ी हैं। वहीं 'द खबरी' के मुताबिक लव और पुनीश को टिकट टू फिनाले मिल चुका है। लेकिन सोचने वाली बात है कि घर में कमजोर कहे जाने वाले लव और पुनीश अब फाइनल की रेस में हैं।
बता दें कि बिग बॉस द्वारा दिए गए टास्क में घरवालों को एक माउंटेन पर चढ़ना है और सभी घरवालों की पीठ पर किसी एक कंटेस्टेंट का सामान भरा बैग होगा। कंटेस्टेंट्स की रणनीति के हिसाब से वे चाहे किसी का भी बैग खाली कर सकते हैं। जिसका बैग टास्क के अंत में खाली हो जाएगा। वे टास्क में हारा हुआ माना जाएगा। ऐसे सभी कंटेस्टेट्स आपस में विचार-विमर्श कर बड़ा गेम खेल रहे हैं।
लेकिन अंत में हिना, लव और पुनीश ही गेम टिके हुए हैं। फिलहाल पुनीश और लव ने हिना से ज्यादा प्वाइंट्स लिए हुए हैं। हिना लगभग इस टास्क में हार चुकी हैं। बता दें कि शो अपने आखिरी दौर में हैं। ऐसे में सभी कंटेस्टेट्स अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए किसी का साथ देते दिखाई नहीं दे रहे हैं।