बिग बॉस 11 अपनी चरम सीमा पर है। घर से नौ लोग बेघर हो चुके हैं। इस हफ्ते डांसर सपना चौधरी को घर से जाना पड़ा। इसके बाद अब घरवालों को एक बार फिर लग्जरी बजट टास्क दिया गया...
अब बात है घर में अगले लग्जरी बजट टास्क की। तो बता दें कि गार्डन एरिया को लिलीपुट बस्ती में बदल दिया गया है जिसमें छोटे कद वाले लोग रहते हैं और राज करते हैं। हिना, आकाश, अर्शी और लव चारो इस कार्य के लिए चुना गया है और इस दौरान वे पूरे टास्क में अपने घुटनों के बल ही चलेंगे।
वहीं, लिलीपु्ट्स बने हिना, लव, अर्शी और आकास की यही कोशिश रहेगी कि वे घर में कुछ दानवों को कैद कर उन्हें हार मारने पर मजूबर करेंगे। हार मनवाने के लिए लिलीपुट्स दानवों पर अत्याचार करेंगे और इस कार्य के लिए उनके पास थोड़ा ही समय होगा।
बता दें कि इस कार्य में हितेन के पैरों की वैक्स की गई है। लेकिन जो चौकाने वाली बात है वो ये है कि पूरे घर ने पुनीश और बंदगी को घेर उनपर कड़े अत्याचार किए। हिना ने बंदगी की आंखो में टास्क के दौरान मिर्च झोंक दी तो वहीं आकाश ने पुनीश से बदला लेने के इरादे से उनके सिर के बाल काटने की कोशिश की।
घर के ताजे माहौल को देखा जाए तो हरिणावी डांसर सपना चौधरी लाखों वोट पाने के बावजूद भी घर से बेघर हो गई हैं। पिछले हफ्ते हिना खान, सपना और प्रियांक शर्मा घर से बेघर होने के लिए नॉमीनेट हुए थे। वहीं, सपना के जाते ही घर में पुनीश ने आकाश को बेइज्जत कर उनपर चप्पल फेंककर मारी।