फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंडियन आइडल 11 को मिला नया जज, शो से जुड़ते ही कह दी ये बड़ी बात

Tue, 03 Dec 2019 06:03 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 03 Dec 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
Himesh Reshammiya will join Neha Kakkar Vishal Dadlani on Indian Idol 11 after Anu Malik exit
अनु मलिक और हिमेश रेशमिया - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक ने 'मीटू' के आरोपों के चलते सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 11 को अलविदा कह दिया था। इसके बाद से ही शो के लिए नए जज की तलाश जारी थी। कई नाम इस बीच सुर्खियों में आए लेकिन आखिरकार अब शो के नए जज का खुलासा हो गया है।

Himesh Reshammiya will join Neha Kakkar Vishal Dadlani on Indian Idol 11 after Anu Malik exit
Himesh Reshammiya - फोटो : amar ujala

दरअसल अनु मलिक की जगह इंडियन आइडल 11 में अब हिमेश रेशमिया नजर आएंगे। यानी अब शो में जजेस की कमान हिमेश रेशमिया, नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी के हाथों में रहेगी। बता दें कि इससे पहले सोनी टीवी के ही शो सुपरस्टार सिंगर में हिमेश बतौर मेंटर नजर आ चुके हैं।

Himesh Reshammiya will join Neha Kakkar Vishal Dadlani on Indian Idol 11 after Anu Malik exit
Himesh Reshammiya

इंडियन आइडल का हिस्सा बनने को लेकर  हिमेश ने कहा कि, 'मैं सुपरस्टार सिंगर का हिस्सा रह चुका हूं और अब मेरा नया सफर इंडियन आइडल 11 के साथ होगा।' इंडियन आइडल के बारे में हिमेश ने कहा कि, 'यह न सिर्फ एक बेहतरीन सिंगिंग रियलिटी टीवी शो है बल्कि साथ ही साथ एक आइकॉनिक शो भी है। इस शो का हिस्सा बनकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। हालांकि शो के साथ जुड़ने से जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Himesh Reshammiya will join Neha Kakkar Vishal Dadlani on Indian Idol 11 after Anu Malik exit
अनु मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि सिंगर सोना महापात्रा और नेहा भसीन ने सोशल मीडिया पर अनु मलिक के खिलाफ मोर्चा खोल कर रखा था। गायिकाओं ने अनु मलिक पर शोषण का आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्हें इंडियन आइडल में जज की कुर्सी पर बैठने का कोई हक नहीं है। इसके बाद अनु मलिक ने एक ओपन लेटर लिखकर अपना पक्ष रखा और जांच की बात भी कही थी। 

विज्ञापन
Himesh Reshammiya will join Neha Kakkar Vishal Dadlani on Indian Idol 11 after Anu Malik exit
श्वेता पंडित और अनु मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

सोना महापात्रा के अलावा श्वेता पंडित ने भी अनु मलिक पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में नेहा भसीन ने भी सोना का समर्थन किया था। सोना के आरोपों पर अनु मलिक ने कहा था, 'मैं अब इस पर बोलना चाह रहा हूं । मेरे ऊपर लगे सभी आरोप गलत हैं । मैं दो बेटियों का पिता हूं । मैं ऐसा करने की सोच भी नहीं सकता ।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed