हाल ही में सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक ने 'मीटू' के आरोपों के चलते सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 11 को अलविदा कह दिया था। इसके बाद से ही शो के लिए नए जज की तलाश जारी थी। कई नाम इस बीच सुर्खियों में आए लेकिन आखिरकार अब शो के नए जज का खुलासा हो गया है।
2 of 5
Himesh Reshammiya
- फोटो : amar ujala
दरअसल अनु मलिक की जगह इंडियन आइडल 11 में अब हिमेश रेशमिया नजर आएंगे। यानी अब शो में जजेस की कमान हिमेश रेशमिया, नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी के हाथों में रहेगी। बता दें कि इससे पहले सोनी टीवी के ही शो सुपरस्टार सिंगर में हिमेश बतौर मेंटर नजर आ चुके हैं।
इंडियन आइडल का हिस्सा बनने को लेकर हिमेश ने कहा कि, 'मैं सुपरस्टार सिंगर का हिस्सा रह चुका हूं और अब मेरा नया सफर इंडियन आइडल 11 के साथ होगा।' इंडियन आइडल के बारे में हिमेश ने कहा कि, 'यह न सिर्फ एक बेहतरीन सिंगिंग रियलिटी टीवी शो है बल्कि साथ ही साथ एक आइकॉनिक शो भी है। इस शो का हिस्सा बनकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। हालांकि शो के साथ जुड़ने से जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं।'
4 of 5
अनु मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि सिंगर सोना महापात्रा और नेहा भसीन ने सोशल मीडिया पर अनु मलिक के खिलाफ मोर्चा खोल कर रखा था। गायिकाओं ने अनु मलिक पर शोषण का आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्हें इंडियन आइडल में जज की कुर्सी पर बैठने का कोई हक नहीं है। इसके बाद अनु मलिक ने एक ओपन लेटर लिखकर अपना पक्ष रखा और जांच की बात भी कही थी।
5 of 5
श्वेता पंडित और अनु मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
सोना महापात्रा के अलावा श्वेता पंडित ने भी अनु मलिक पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में नेहा भसीन ने भी सोना का समर्थन किया था। सोना के आरोपों पर अनु मलिक ने कहा था, 'मैं अब इस पर बोलना चाह रहा हूं । मेरे ऊपर लगे सभी आरोप गलत हैं । मैं दो बेटियों का पिता हूं । मैं ऐसा करने की सोच भी नहीं सकता ।'