{"_id":"5affdb434f1c1bd1408b6686","slug":"hate-story-2-fame-surveen-chawla-roped-in-for-tv-serial-mariyam-khan-reporting-live","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मों में बोल्ड सीन्स देकर हिट हुई यह एक्ट्रेस अब आएगी सीरियल में नजर, निभाएंगी खास रोल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
फिल्मों में बोल्ड सीन्स देकर हिट हुई यह एक्ट्रेस अब आएगी सीरियल में नजर, निभाएंगी खास रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 19 May 2018 01:56 PM IST
विज्ञापन
surveen chawla
फिल्म 'हेट स्टोरी-2' में बोल्ड सीन्स देकर हिट हुईं एक्ट्रेस सुरवीन चावला टीवी पर वापसी करने जा रही है। जल्द वह स्टार प्लस के सीरियल 'मरियम खान रिपोर्टिंग लाइव' में नजर आएंगी। वैसे तो इस शो का प्रसारण सोमवार से शुरू हो जाएगा मगर सुरवीन ने अभी तक अपने हिस्से की शूटिंग शुरू नहीं की है।
Surveen chawla
सीरियल 'मरियम खान रिपोर्टिंग लाइव' में सुरवीन चावला का रोल काफी छोटा है। वैसे तो मेकर्स उन्हें बड़ा रोल देना चाहते थे मगर अन्य प्रोजेक्ट्स की वजह से वह ऑफर एक्सेप्ट नहीं कर पाईं। शो में वह मरियम की बहन की दोस्त का किरदार निभाएंगी।
Deshna Dugad
स्टार प्लस का नया टीवी सीरियल 'मरियम खान रिपोर्टिंग लाइव' आठ साल की बच्ची मरियम की कहानी है जो जिंदगी को अपने अलग नजरिये से देखती है। इसकी कहानी भोपाल की पृष्ठभूमि पर तैयार की गई है। 9 वर्षीय देशना दुगड़ इस शो में लीड किरदार में दिखेंगी। इंदौर की रहना वाली देशना टीवी सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' और 'बाल कृष्ण' में भी नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Surveen chawla
देशना के अलावा शो में एसएम जहीर, खालिद सिद्दीकी, रुखसार रहमान, शीना बजाज, प्रियंका कंडवाल भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे। सुरवीन चावला शो में शीना बजाज की दोस्त की भूमिका में नजर आएंगी।
विज्ञापन
Mariam Khan Reporting Live
टीवी सीरियल 'मरियम खान रिपोर्टिंग लाइव' के ट्रेलर को भी खूब पसंद किया जा रहा है। टीआरपी की रेस में खुद को बनाए रखने के लिए स्टार प्लस ने शोज और थीम पर दोबारा काम शुरू कर दिया है। महिलाओं के बाद अब वह उन शोज को प्राथमिकता दे रहा है जिसकी लीड किरदार एक बच्ची है। हाल ही में चैनल ने सीरियल 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' लॉन्च किया है। यह भी एक बच्ची की कहानी है जो बड़ी होकर सिंगर बनना चाहती है।