अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती आज टीवी जगत का जाना-माना नाम हैं। 24 जून 1986 को लखनऊ में जन्मी सुमोना आज लगातार टीवी पर सक्रिय हैं, लेकिन ये कम ही लोगों को पता होगा कि उन्होंने बड़े पर्दे पर भी काम किया है, हालांकि उन्हें वहां सफलता नहीं मिली। बंगाली परिवार से ताल्लुक रखने वाली सुमोना आज अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। तो चलिए आज इस अवसर पर उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ खास तथ्यों को जानते हैं।
Sumona Chakravarti: आमिर संग शुरू किया करियर फिर भी नहीं मिली सफलता, कपिल शर्मा शो में खूब चमकीं सुमोना चक्रवर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान की इस फिल्म में नजर आईं थी सुमोना
साल 1999 में आई फिल्म मन में आमिर खान के अपोजिट मनीषा कोइराला नजर आईं थीं। इस फिल्म में अभिनेत्री सुमोना ने भी अभिनय किया था, हालांकि उस समय वह महज 11 साल की थीं और एक बाल कलाकार के रूप में उन्होंने अपनी शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद अपनी पढ़ाई के चलते उन्होंने कुछ समय तक अभिनय से दूरी बना ली थी।
अभिनेत्री सुमोना कपूर ने दोबारा से अभिनय की दुनिया में अपने सफर की शुरुआत की लेकिन इस बार उन्होंने बड़े पर्दे पर नहीं बल्कि छोटे पर्दे पर अपनी नई पारी शुरू की। एक्ट्रेस ने एकता कपूर के शो 'कसम से' से टेलीविजन डेब्यू किया। इसके अलावा वह टेलीविजन पर कई प्रोग्राम जैसे 'डिटेक्टिव डॉल', 'सुन यार चिल मार' कस्तूरी आदि में दिखाई दीं लेकिन उनके अभिनय को इतना पहचाना नहीं गया।
आमिर के अलावा भी कई बड़े स्टार्स के साथ कर चुकी हैं काम
एक्ट्रेस सुमोना को आज टेलीविजन अभिनेत्री के रूप में ही जाना जाता है लेकिन जहां उन्होंने बालकलाकार के रूप में आमिर खान संग काम किया तो वहीं वह कई बड़े स्टार्स की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। सुमोना ने सलमान की फिल्म किक, रणबीर और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'बर्फी' और फिर से में काम किया है।
सुमोना चक्रवर्ती को असली पहचान एकता कपूर के ही शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' से मिली थी। राम कपूर और साक्षी तंवर के मुख्य भूमिका वाले सीरियल में सुमोना ने नताशा का किरदार अदा किया जिससे लोगों के बीच में वह पहचानी जाने लगीं। अगर बात करें उनके करियर के पीक की तो कॉमेडी नाइट विद कपिल में सुमोना को खूब पॉपुलैरिटी दिलाई है और एक्ट्रेस इस शो में लगातार सक्रिय हैं और इस शो के लिए मोटी फीस चार्ज करती हैं। जानकारी के मुताबिक, सुमोना कपिल शर्मा के एक एपिसोड के लिए तकरीबन छह से सात लाख रुपये फीस लेती हैं।