फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Love Story: असल जिंदगी में दिल दे बैठे टीवी के राम-सीता, सबसे छिपाकर रखी शादी की बात, फिर दोबारा लिए सात फेरे

Fri, 11 Aug 2023 06:44 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Fri, 11 Aug 2023 06:44 PM IST
विज्ञापन
Gurmeet Choudhary debina bonnerjee love story know interesting facts about couple love life in detail
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

कहते हैं कि कोई लाख कोशिश कर ले मगर 'इश्क और मुश्क छुपाए नहीं छुपते' हैं। जी हां, अब कोई करे भी तो क्या करे प्यार चीज ही ऐसी, जिसे जितना छुपाने की कोशिश करो लोगों को पता चल ही जाता है। टीवी के पावर कपल माने जाने वाले गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी की लव स्टोरी भी कुछ ऐसी ही है। दोनों ने अपनी शादी को दो साल तक छुपाए रखा। मगर फिर भी उनकी शादी की बात जमाने को पता चल ही गई। तो आइए जानते हैं टीवी के इस सीता राम की प्रेम कहानी के बारे में…

Gurmeet Choudhary debina bonnerjee love story know interesting facts about couple love life in detail
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

 गुरमीत से देबिना की पहली मुलाकात साल 2006 में एक टैलेंट हंट कॉन्टेस्ट के दौरान हुई थी। गुरमीत पहली ही नजर में देबिना पर दिल हार बैठे थे। गुरमीत, देबिना की रूममेट के ब्वॉयफ्रेंड के दोस्त भी थे, जिसके चलते  वह अक्सर उनके घर आते-जाते रहते थे। इस बीच दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे और उनके बीच  दोस्ती हो गई। 

Gurmeet Choudhary debina bonnerjee love story know interesting facts about couple love life in detail
देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद देबिना और गुरमीत ने साल 2008 में टीवी सीरियल 'रामायण' में एक साथ काम किया। काम करने के दौरान दोनों को एक- दूसरे को समझने का मौका मिला और इसके बाद दोनों एक- दूसरे को पसंद करने लगे और यही से दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। इस शो में गुरमीत ने 'राम' का रोल प्ले किया था और देबिना 'सीता' के किरदार में नजर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gurmeet Choudhary debina bonnerjee love story know interesting facts about couple love life in detail
देबिना और गुरमीत - फोटो : social media

'रामायण' के अलावा दोनों टीवी के जाने-मानें टीवी सीरियल 'पति-पत्नी और वो' में एक साथ नजर आए। इस दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा और शो के सेट पर ही गुरमीत ने देबिना को बेहद ही खास अंदाज में  शादी के लिए प्रपोज किया था। गुरमीत के इश्क में घायल देबिना उन्हें शादी के लिए मना नहीं कर पाईं और उन्होंने इसके लिए हामी भर दी, जिसके बाद गुरमीत ने देबिना को डायमंड रिंग पहनाई थी।

विज्ञापन
Gurmeet Choudhary debina bonnerjee love story know interesting facts about couple love life in detail
देबिना और गुरमीत - फोटो : social media

15 फरवरी साल 2009 में दोनों ने गुपचुप तरीके से मंदिर में शादी रचा ली। शादी में दोनों के बेहद खास दोस्त ही मौजूद थे। इसके बाद उन्होंने अपनी शादी को काफी समय तक सीक्रेट ही रखी। गुरमीत और देबिना ने अपनी शादी की भनक अपने परिवार को भी नहीं लगने दी थी। एक इंटरव्यू में गुरमीत ने अपनी शादी को लेकर कहा था कि उन्होंने देबिना से साल 2009 में शादी कर ली थी, जिसके दो साल बाद दोनों ने फिर से परिवार के सामने पूरे रीति-रिवाज के साथ साल 2011 में शादी की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed