कोरोना काल में कई सेलिब्रिटी मसीहा बनकर उभरे हैं। दान देने से लेकर लोगों के खाने-पीने की व्यवस्था तक कई कलाकारों ने की। हालांकि इस दौरान कई स्टार्स खुद भी कोरोना की चपेट में आ गए। टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी और उनकी पत्नी देबिना बनर्जी को भी पिछले दिनों संक्रमित हो गए थे। ठीक होने के बाद अब दोनों ने ऐसा काम किया है जिसकी खूब तारीफ हो रही है।
कोरोना से ठीक होते ही गुरमीत चौधरी ने किया ऐसा काम, खूब हो रही है तारीफ
गुरमीत चौधरी और देबिना ने दूसरों की सहायता करने के लिए मुंबई के एक अस्पताल में शुक्रवार को अपना प्लाज्मा दान किया। इस दौरान गुरमीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा कर डॉक्टरों को धन्यवाद दिया।
गुरमीत ने बताया कि उन्होंने नायर अस्पताल में अपना प्लाज्मा दान किया है। उन्होंने लिखा, 'मैंने कोविड-19 के मरीजों के लिए प्लाज्मा डोनेट किया है। यह डॉ रमेश नायर हॉस्पिटल है। डॉ. गौतम भानुशाली का धन्यवाद, जिनकी वजह से यह सबकुछ संभव हो पाया।'
View this post on Instagram
गुरमीत ने देबिना के साथ एक तस्वीर साझा कर लिखा, 'जरूरत की इस घड़ी में सभी से आगे आने और प्लाज्मा डोनेट करने की अपील कर रहा हूं। अगर आप ठीक हो चुके हैं, तो दूसरों के लिए मदद का हाथ बढ़ाइए।'
View this post on Instagram
30 सितंबर को गुरमीत चौधरी ने अपने और देबीना बनर्जी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी थी। एक पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया था कि वह और देबिना घर पर रहकर ही सभी उपायों का पालन कर रहे हैं।
यह पांच अभिनेता भी फिल्मों में बन चुके हैं जवाहरलाल नेहरू, अपने किरदार से खूब बटोरी सुर्खियां