अक्सर सीरियल में किसी न किसी त्योहार को सेलिब्रेट करते हुए दिखाया जाता है। हाल ही में एक मशहूर सीरियल के सेट पर दिवाली के त्योहार को सेलिब्रेट करते हुए एक बड़ा हादसा हो गया। खबरों की मानें सीरियल में दिवाली सीन की शूटिंग के दौरान टीवी एक्टर जल गए। इस हादसे से सेट पर हंगामा मच गया और कुछ वक्त के लिए शूटिंग भी रोक दी गई थी।
2 of 5
Rehan Roy
- फोटो : Instagram
यह हादसा टीवी सीरियल 'गुड्डन...तुमने न हो पाएगा' के सेट पर हुआ। कहा जा रहा है कि दिवाली स्पेशल एपिसोड के लिए सीन शूट किया जा रहा था। तभी सीरियल में रेहान रॉय के साथ यह हादसा हुआ। रेहान सीन में वास्तविकता लाने के लिए इलेक्ट्रिक लैंप की बजाय मिट्टी के दियों का इस्तेमाल किया। इन्हीं मिट्टी के दियों की वजह से रेहान घायल हो गए।
3 of 5
Rehan Roy
- फोटो : Instagram
इस घटना के बाद रेहान को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। इस पूरे मामले पर रेहान ने कहा - 'बतौर एक्टर कभी-कभी जोखिम उठाना पड़ता है। सब कुछ रियल लगे इस वजह से मैंने निर्देशक और टीम से दिए का इस्तेमाल करने को कहा। मैं ऐसे सीन फिल्माने पसंद करता हूं जो वास्तविक लगे। हालांकि सुरक्षा का भी ध्यान रखता हूं। सीन अच्छे से शूट हुआ। सीन के अच्छे से फिल्माए जाने के लिए मुझे लगता है कि थोड़ा दर्द बर्दाश्त करना ठीक है।'
4 of 5
Rehan Roy
- फोटो : Instagram
'गुड्डन तुमसे न हो पाएगा' सीरियल में रेहान पुलिस कांस्टेबल पर्व की भूमिका निभा रहे हैं। यह सीरियल जी5 पर आता है। रेहान रॉय ने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2010 में 'Ogo Bodhu Sundori' सीरियल से की थी। इस सीरियल में उनके किरदार का नाम ईशान था। उनका यह किरदार लोगों को पसंद आया था। इसके बाद 'सजदा तेरे मेरे प्यार में' ऋषि का रोल भी निभाया।
5 of 5
Rehan Roy
- फोटो : Instagram
इसके अलावा रेहान रॉय 'सावधान इंडिया', 'प्यार का दी एंड', 'फियर फाइल्स', 'थपकी प्यार की' और 'नागार्जुना- एक योद्धा' में नजर आए थे। इसके अलावा रेहान ने वेब सीरीज भी की है। विक्रम भट्ट की इस वेब सीरीज का नाम 'तंत्र' है। टेलीविजन के अलावा रेहान ने फिल्मों में भी हाथ आजमाया। रेहान रॉय साल 2010 में 'अमानुष' फिल्म में नजर आए थे जिसमें उन्होंने आदित्य का रोल निभाया था।