{"_id":"60b7781aa10ce760fd6855d9","slug":"govinda-neelam-kothari-sets-fire-on-the-stage-of-super-dancer-chapter-4-this-weekend","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shooting Report: शूटिंग पर बजा गाना ‘मय से मीना से ना साकी से’, और खुद को नहीं रोक पाए गोविंदा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Shooting Report: शूटिंग पर बजा गाना ‘मय से मीना से ना साकी से’, और खुद को नहीं रोक पाए गोविंदा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Wed, 02 Jun 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुपर डांसर चैप्टर 4 के सेट पर गोविंदा और नीलम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना काल में भी दर्शकों का मनोरंजन करने का बीड़ा इस बार बीते जमाने के हीरो नंबर वन गोविंदा और उनकी चिर परिचित साथी रहीं नीलम ने उठाया है। दोनों टेलीविजन के डांस रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 के सेट पर दिखे। दोनों ने प्रतिभागियों के साथ खूब मस्ती की और जब अपने फैंस के साथ ठुमके लगाने की बारी आई तो दोनों इसमें भी पीछे नहीं रहे।
सुपर डांसर चैप्टर 4 के सेट पर इस बार शूटिंग के दौरान बॉलीवुड जोड़ी गोविंदा और नीलम का स्वागत किया गया। सभी कंटेस्टेंट्स और उनके सुपर गुरु अपनी परफॉर्मेंस के दौरान इन सेलिब्रेटेड कलाकारों को सलाम करते नजर आए। एपीसोड में खास फोकस इस बार कंटेस्टेंट पृथ्वी और उनके सुपर गुरु सुभ्रनील पर ही दिखाई दिया। एक बार फिर उन्होंने सभी जजों समेत गोविंदा और नीलम का खूब मनोरंजन किया। गोविंदा तो उनकी परफॉर्मेंस देखकर इतने खुश हुए कि उन्होंने तुरंत कह दिया, "मेरा स्टाइल मुझसे अच्छा इसके पहले कभी नहीं देखा।"
2 of 5
सुपर डांसर चैप्टर 4
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शो की शूटिंग के दौरान गोविंदा ने कहा, "मुझे ऐसा लगता है डांसर वही है जो बिना बोले डांस करे।" इस बेहतरीन परफॉर्मेंस की तारीफ में उनके पास शब्द कम पड़ गए थे। इस दौरान होस्ट और सभी के कहने पर गोविंदा और नीलम ने भी मंच पर आकर अपने सुपरहिट गाने ‘आपके आ जाने से’ पर परफॉर्म किया।
3 of 5
सुपर डांसर चैप्टर 4
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नीलम भी इस परफॉर्मेंस को देखकर बेहद उत्साहित थीं। उन्होंने कहा, "मैंने इस तरह का कंपोजीशन और कोरियोग्राफी नहीं देगी, जिस तरह आपने किया है। इसमें बहुत नयापन है! सच कहूं तो आपकी परफॉर्मेंस ने गोविंदा के साथ मेरी यादें ताजा कर दीं।" जहां शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने पृथ्वीराज और सुभ्रनील को सीढ़ी दी वहीं अनुराग बासु ने कहा कि सुभ्रनील एक जीनियस कोरियोग्राफर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुपर डांसर चैप्टर 4
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस दौरान सभी सदाबहार गाने सुपरहिट गाने ‘आपके आ जाने से’ से जुड़ी यादों के बारे में जानने के लिए बेहद उत्सुक नजर आए। नीलम ने बताया, "जब मैंने पहली बार यह गाना सुना था, तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह इतना हिट हो जाएगा। यह गाना मेरे करियर का सबसे बड़ा हिट गाना है। मैं सोच भी नहीं सकती थी कि 30 साल बाद भी लोग इस गाने को याद रखेंगे और इस पर डांस करना चाहेंगे। यह मेरे फेवरेट गानों में से एक है।"
विज्ञापन
5 of 5
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने गोविंदा से जानना चाहा कि नीलम जब इंडस्ट्री में आईं थी तो वह उनसे किस तरह बातें किया करते थे? करियर के शुरुआती दिनों में नीलम बड़ी मुश्किल से हिंदी बोल पाती थीं। इस तमाम हंसी-मजाक के बीच नीलम ने शिल्पा के सवाल का जवाब देते हुए कहा, "शुरुआती दिनों में जब हम शूटिंग कर रहे थे, तो मैं गोविंदा से इंग्लिश में बात करती थी और वो जवाब में बस 'यस यस यस, ओके ओके, नो नो नो' कहते थे। मैंने अपनी मां से बताया कि गोविंदा बहुत ही स्वीट हैं। वह भी मेरी बात से सहमत थीं।" शूटिंग के दौरान गोविंदा अपने पूरे मूड में दिखे। ब्रेक के दौरान भी वह सेट पर मौजूद लोगों के साथ मस्ती करते रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।