पिछले कुछ दिनों से गोविंदा सुर्खियों में बने हुए हैं। ऐसे में गोविंदा पहुंचे नच बलिए 9 में बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट बनकर पहुंचे। लेकिन इस दौरान उन्होंने एक कंटेस्टेंट से कुछ ऐसा कह दिया जो शायद किसी को भी पसंद नहीं आया।
नच बलिए 9 में गोविंदा का विशाल-मधुरिमा पर कमेंट, कहा- 'जबरदस्ती वाला प्यार 36 जगह मुंह मारता है'
दरअसल नच बलिए 9 में विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली का रिलेशनशिप सुर्खियों में है। दोनों के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़े की खबरें सामने आ रही हैं।
स्टार प्लस के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल वीडियो में गोविंदा के एक कमेंट ने सभी को हैरान कर दिया है।
वीडियो में मधुरिमा और विशाल एक रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं। जिसके बाद जज अहमद खान मधुरिमा तुली और विशाल के रिलेशन को कबीर सिंह से तुलना करते हैं। लेकिन गोविंदा उन्हें बीच में ही टोक देते हैं।
गोविंदा कहते हैं- 'सॉरी अहमद, लेकिन मैं इसमें तुमसे अलग हूं। जो प्यार जबरदस्ती वाला होता है वो 36 जगह मुंह मारता है और जो 36 जगह मुंह मारता है वो प्यार प्यार नहीं होता। मुझे नफरत है ऐसे लोगों से।'
A post shared by StarPlus (@starplus) on