फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्मृति ईरानी के ऑनस्क्रीन बेटे के खिलाफ FIR,बीच सड़क पर मारपीट करने का आरोप

Thu, 12 Apr 2018 06:18 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Apr 2018 06:18 AM IST
विज्ञापन
FIR Registered Against TV Actor And Ex Bigg Boss Contestant Akashdeep Saigal
Akashdeep Saigal

टीवी एक्टर आकाशदीप सहगल एक लंबे वक्त बाद सुर्खियों में हैं। मगर गलत वजह से। एक्टर के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। उन पर एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर को पीटने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस सिलसिले में एक्टर को थाने बुलाकार पूछताछ भी की है। 

FIR Registered Against TV Actor And Ex Bigg Boss Contestant Akashdeep Saigal
Akashdeep Saigal

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आकाशदीप रॉन्ग साइड में कार चला रहे थे, तभी उन्हें एक ऑटोरिक्शा चालक ने टोका। इससे खफा एक्टर ने कहा, 'यह हमारा रोड है।' खबर है कि जब दोनों पक्षों में बहस बढ़ गई तब आकाशदीप और कार में बैठे उनके दो रिश्तेदार-कमल और राजदीप ने ड्राइवर को इतना पीटा कि इसे अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत आ गई। डॉक्टरों ने बताया कि एक्टर को गंभीर चोटें आई हैं, मगर उनकी हालत स्थिर है। पीड़ित ऑटो चालक का नाम अयूब खान बताया जा रहा है। 

FIR Registered Against TV Actor And Ex Bigg Boss Contestant Akashdeep Saigal
Akashdeep Saigal
आकाशदीप सहगल पर दर्ज एफआईआर की कॉपी भी मीडिया में लीक हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
FIR Registered Against TV Actor And Ex Bigg Boss Contestant Akashdeep Saigal
Akashdeep Saigal

आकाशदीप सहगल को इंडस्ट्री के लोग 'स्काई' कह कर भी बुलाते हैं। 'बिग बॉस 5' के प्रतिभागी रहे आकाशदीप ने शो से बाहर होने के बाद सलमान खान पर उनका करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया था। आकाश ने कहा कि शो में रहते हुए उनकी सलमान से किसी बात पर बहस हुई थी जिसके बाद उन्हें किसी भी सीरियल या फिल्म में काम नहीं मिला। यही नहीं, एक्टर ने यह भी कहा कि उनकी इमेज बिगाड़नेे के लिए सलमान ने पीआर टीम तक हायर की थी। 

विज्ञापन
FIR Registered Against TV Actor And Ex Bigg Boss Contestant Akashdeep Saigal
Akashdeep Saigal

एकता कपूर के सुपरहिट सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में आकाशदीप सहगल नेे तुलसी के बेटे अंश का किरदार निभाया था। शो में उन्होंने नकारात्मक किरदार निभाया था। बिग बॉस 5 के दौरान पूजा बेदी के साथ उनके अफेयर की खबरों ने भी जोर पकड़ा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed