फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिनेत्री कविता कौशिक के साथ सोशल मीडिया पर हुई गंदी हरकत, साइबर क्राइम के तहत केस दर्ज

Thu, 22 Oct 2020 01:50 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Thu, 22 Oct 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
FIR actress Kavita Kaushik called out a pervert who sent innapropriate pictures to her Mumbai Police has now filed a case against the man
कविता कौशिक - फोटो : Instagram

टीवी की जानी मानी अभिनेत्री कविता कौशिक ने अपने साथ सोशल मीडिया पर गलत व्यवहार करने वाले एक शख्स के खिलाफ साइबर क्राइम के तहत एक शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत के अंतर्गत कविता ने उस इंसान की सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी साझा की है और पुलिस से अनुरोध किया है कि फौरन इस आदमी को पकड़ा जाए। 

FIR actress Kavita Kaushik called out a pervert who sent innapropriate pictures to her Mumbai Police has now filed a case against the man
कविता कौशिक - फोटो : file photo

अपनी शिकायत में कविता ने राष्ट्रीय महिला आयोग और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को भी टैग किया है। कविता ने यह शिकायत तब दर्ज कराई है जब शंकर सिंह नाम के एक इंसान ने कविता को व्यक्तिगत तौर पर अपने जननांगों की गंदी तस्वीरें भेजीं। कविता उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अपनी बात जनता के सामने खुलकर रखने में यकीन रखती हैं। 

FIR actress Kavita Kaushik called out a pervert who sent innapropriate pictures to her Mumbai Police has now filed a case against the man
कविता कौशिक - फोटो : instagram

कविता कौशिक ने इस बात को हल्के में नहीं लिया और सीधा इस इंसान की शिकायत साइबर क्राइम सेल में कर दी। पुलिस की तरफ से भी कविता की शिकायत पर प्रतिक्रिया दी गई है और जल्द ही इस आदमी को पकड़े जाने का भरोसा भी दिलाया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
FIR actress Kavita Kaushik called out a pervert who sent innapropriate pictures to her Mumbai Police has now filed a case against the man
कविता कौशिक - फोटो : file photo

कविता ने टीवी के कई लोकप्रिय धारावाहिकों में काम किया है लेकिन सबसे ज्यादा उन्हें लोकप्रियता चंद्रमुखी चौटाला का किरदार धारावाहिक 'एफआईआर' में निभाकर ही मिली। धारावाहिक में उन्होंने एक पुलिस वाली का ही किरदार निभाया है। अपने इस ताजा मामले को भी गंभीरता से लेते हुए कविता ने उस आदमी की पूरी जानकारी साझा की। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर एक तंज भी कस दिया कि सारा जोर औरतों पर ही चलता है क्या?

विज्ञापन
FIR actress Kavita Kaushik called out a pervert who sent innapropriate pictures to her Mumbai Police has now filed a case against the man
कविता कौशिक - फोटो : instagram

कविता इस समय टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वें सीजन का हिस्सा बनने के लिए चर्चाओं में हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट बताती हैं कि कविता जल्द ही शो में एक प्रतियोगी बनकर वाइल्ड कार्ड एंट्री मारने वाली हैं। हालांकि, इस बारे में अभी तक शो के निर्माताओं की तरफ से कोई खुलासा नहीं किया गया है।

पढ़ें: दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल में लगी सोनू सूद की मूर्ति, इस वजह से किया गया ये काम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed