फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ishwar Kumar: FIR के इस अभिनेता की हालत गंभीर, डायपर तक खरीदने के पैसे नहीं, रद्दी से चला रहे काम

Wed, 28 Dec 2022 05:53 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Wed, 28 Dec 2022 05:53 PM IST
सार

अभिनेता ने बताया कि बीते कुछ वक्त से उनकी किडनी में कुछ दिक्कत है। इससे उनका पैर भी काफी सूज गया है। अब यूरीन पर भी कोई कंट्रोल नहीं रहता है। पैसों की तंगी के चलते डायपर तक नहीं खरीद पा रहे हैं।

विज्ञापन
FIR actor Ishwar Kumar condition critical no money to buy even diapers using waste papers
FIR actor Ishwar Kumar - फोटो : social media

एफआईआर, मे आई कम इन मैडम, जीजा जी छत पर हैं, जैसे सीरियल से पहचान बनाने वाले अभिनेता ईश्वर कुमार की हालत बेहद गंभीर है। कोरोना महामारी में काम छिनने के बाद से वह बेरोजगार हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी हालत बयां की।

FIR actor Ishwar Kumar condition critical no money to buy even diapers using waste papers
Shaan and FIR actor Ishwar Kumar - फोटो : social media

डायपर खरीदने के लिए भी पैसे नहीं
अभिनेता ने अपनी बीमारी के बारे में बताते हुए कहा कि बीते कुछ वक्त से उनकी किडनी में कुछ दिक्कत है, जिससे उनका पैर काफी सूज गया है। इसके अलावा यूरीन पर भी उनका कंट्रोल नहीं रहता है। जब यह समस्या हुई थी, तब वह डायपर इस्तेमाल करते थे। अब पैसों की तंगी के चलते डायपर तक नहीं खरीद पा रहे हैं। फिलहाल वह कागज और रद्दी न्यूज पेपर से काम चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह किसी अच्छे डॉक्टर से इलाज नहीं करा पा रहे हैं, क्योंकि अब उनके पास पैसे ही नहीं हैं।


यह भी पढ़ें- Sun Cinema : अजीत को राजेंद्र कुमार ने बना दिया था 'बुरा इंसान', ताश खेलते-खेलते हो गए खलनायक
FIR actor Ishwar Kumar condition critical no money to buy even diapers using waste papers
FIR actor Ishwar Kumar - फोटो : social media

बिगड़ते हालात के कारण कुछ भी करने में असमर्थ
ईश्वर कुमार ने बताया कि मेरे घर में मां और भाई की तकलीफ भी काफी ज्यादा है कि मैं खुद के बारे में सोच भी नहीं सकता। मेरे भाई को सिजोफ्रेनिया है, जिसके इलाज के लिए उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन वहां डॉक्टरों और अस्पताल ने हाथ खड़े कर दिए। फिलहाल मेरा भाई नासिक के एक आश्रम में है, जहां हर महीने तीन हजार रुपये जमा करने होते हैं। आश्रम वालों ने मेरी स्थिति देखते हुए पांच की जगह तीन हजार रुपये देने को कहा था। इसके बावजूद मेरी हालत इतनी खराब है कि तीन हजार रुपये भी जमा नहीं कर पा रहा हूं। मेरी मां बीते लॉकडाउन से ही बिस्तर पर हैं। उन्हें होश नहीं रहता है और अक्सर कपड़ों में ही पेशाब कर देती हैं। 

यह भी पढ़ें- Tunisha Sharma Case: आखिर कौन है शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड? मुंबई पुलिस ने की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
FIR actor Ishwar Kumar condition critical no money to buy even diapers using waste papers
FIR actor Ishwar Kumar - फोटो : social media

सीरियल के कलाकारों ने की मदद
ईश्वर आगे बताते हैं कि मैंने अभी तक जिन भी सीरियल में काम किया है, वहां के कई कलाकारों ने और टीम के लोगों ने आर्थिक मदद की। कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण उनके भी हाथ तंग हैं। हाल ही में शो के कैमरा दादा ने मुझे पांच हजार रुपये भेजे थे। मैं काम करना चाहता हूं, लेकिन अब शरीर साथ नहीं देता है।  

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: अर्चना ने विकास की मर्दानगी पर उठाए सवाल, शालीन ने गुस्से में की तोड़फोड़

विज्ञापन
FIR actor Ishwar Kumar condition critical no money to buy even diapers using waste papers
FIR actor Ishwar Kumar - फोटो : social media

हालात देख बुरा महसूस होता है
अभिनेता ने बताया कि वह हाईप सिटी स्थित ओला गांव में अपनी बहन के पास रहते हैं। फिलहाल उनकी बहन ही उनका और मां का ख्याल रखती है। बहन के पति की कमाई 20 हजार से भी कम है। इन हालात में दोनों की देखभाल करना मुश्किल होता है, लेकिन वह यह सब कैसे करती है, देखकर बहुत बुरा महसूस होता है।


यह भी पढ़ें- उर्फी के इन लुक्स ने तोड़ीं बोल्डनेस की सारी हदें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed