बिग बॉस 11 में अदालत की आधी रुकी कार्रवाई आज रात 22 नवंबर को पूरी हो जाएगी। कल के
हंगामे के बाद बंद हुए कोर्ट में एक बार फिर झगड़ा देखने को मिलेगा। इस बार बंदगी ने पुनीश के लिए सपना से टक्कर ले ली है..
बता दें कि बिग बॉस के कोर्टरूम में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। 21 नवंबर की रात भरी अदालत में अर्शी पर बेबुनियाद आरोप लगाए गए। जिसकी वजह से घर फिर से दो धड़ों में बंट गया है। वहीं, आज रात सपना और पुनीश में भारी जंग देखने को मिलेगी।
बता दें कि घर की अदालत में जज बनी बंदगी और सपना आपस में ही भिड़ती नजर आएंगी। वहीं, सपना कोर्ट में पुनीश पर आरोप लगाएंगी वे सबको उल्टा बोलतें हैं। इसके बाद पुनीश ने सपना को डॉन कहकर पैर छूने की बात बोली।
जज सपना से वकील हिना ये कहती दिखाई देंगी अगर वे कमजोर पड़ जाए तो बीच में बोल पड़ना। वहीं, सपना ये भी कहेंगी कि अर्शी का परिवार ही घर में हंगामे की बड़ी वजह है। इतना ही हिना का पक्ष का लेते हुए सपना बोलेंगी कि हिना घर में सिर्फ समझाने का काम करती हैं।
इसके बाद तो सपना और बंदगी में भी अपनी-अपनी टीम की पक्ष लेने लगी। देखते ही देखते घर में हंगामा बरपा गया और अदालत की कार्रवाई एक बार फिर से रुक गई