कई बार सीरियल को और भी ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए निर्माता कहानी में ऐसा ट्विस्ट ले आते हैं जो दर्शकों को बिल्कुल भी रास नहीं आता। ऐसा ही कुछ 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल के साथ भी हुआ है। सीरियल में कहानी को पांच साल आगे बढ़ा दिया गया है। दर्शक इस आस में थे कि कार्तिक और नायरा अब एक साथ हो जाएंगे लेकिन सीरियल में चल रही कहानी से दर्शकों का दिल टूट गया है। नायरा के जिंदा होने की खबर के बाद भी कार्तिक का नायरा के साथ नहीं बल्कि वेदिका के साथ शादी करने के फैसले से दर्शक नाराज हो गए हैं। यहां तक कि वह सोशल मीडिया पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के प्रोडक्शन हाउस को ट्रोल कर रहे हैं।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के ट्विस्ट पर भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर निर्माता को कर रहे ट्रोल
दर्शकों ने अपना गुस्सा सोशल मीडिया के जरिए जाहिर किया। एक यूजर ने लिखा- 'ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल के निर्माता का कोई अलग कानून चलता है क्या? पांच साल दूर रहने के बाद कैसे नायरा और कार्तिक की शादी अवैध हो गई? इस पोस्ट के साथ ही यूजर हैशटैग के साथ डायरेक्टर्स कट प्रोडक्शन्स को श्रद्धांजलि लिख रहे हैं।'
Yrkkh Maker's k Alag Law chlta hai kya? How Staying Away for 5years Made Naira Kartik Wedding illegal now😐#RIPDirectorsKutProduction These hands were meant to be together forever but brutally separated for reasons known only to the channel & production house. #RIPDirectorsKutProduction pic.twitter.com/0MkKwFkIr6
दूसरे यूजर ने कार्तिक और नायरा का हाथ पकड़े हुए एक तस्वीर शेयर की। यूजर ने लिखा- 'यह हाथ हमेशा एक साथ रहने और एक दूसरे का साथ देने के लिए हैं। इन दोनों को बड़ी ही क्रूरता से अलग किया जा रहा है। इसके पीछे की वजह चैनल और प्रोडक्शन हाउस की मर्जी है। #डायरेक्टर्स कट प्रोडक्शन्स को श्रद्धांजलि।'
तीसरे यूजर ने बोला- 'मैंने आज तक नहीं बोला लेकिन आज कहती हूं। अगर तुम लोगों के पास नई कहानी की कमी है तो सीरियल में रिश्तों की पवित्रता जो आपने 10 साल तक लगातार दिखाई है उसे दिखाकर बंद कर दो। #डायरेक्टर्स कट प्रोडक्शन्स को श्रद्धांजलि।'
Maine aaj Tak nii bola but aaj kehti hu...if U are lack of ideas n not getting what to show...plz Shut down the Show on good note Instead of Ruining What you maintained throughout this 10 yrs journey..."Purity of Relationships" ✋🙏 #RIPDirectorsKutProduction @KalraRomesh pic.twitter.com/6VzCrvDh2i
चौथे यूजर ने कार्तिक और नायरा की कई सारी तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में कार्तिक और नायरा एक साथ नजर आ रहे हैं। यूजर ने लिखा- 'यहां से जाना ही नहीं चाहिए था। इस तरह की कहानी सीरियल में काले धब्बे से ज्यादा और कुछ नहीं है। #डायरेक्टर्स कट प्रोडक्शन्स को श्रद्धांजलि।'
.
yahan se jana hi nahi chahiye tha :/ idk how are they gonna fix things but this track will forever be a black spot in their story no matter what happens next#RIPDirectorsKutProduction pic.twitter.com/5tXFqkfKlh
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) सीरियल की बात करें तो कार्तिक को पांच साल बाद पता चल गया है कि नायरा जिंदा हैं और कायरव उसी का बेटा है। कायरव के दिल में छेद है जिस वजह से उसका ऑपरेशन हो रहा है। सीरियल में दिखाया जा रहा है कि कार्तिक नायरा से नाराज है। इस बीच एक प्रोमो आया है जिसमें कार्तिक नायरा से कह रहा है कि उसने वेदिका से शादी कर ली है। वीडियो में आप देखेंगे कि नायरा यह सुनने के बाद टूट जाती है और रोने लगती है।
A post shared by kaira fandom.... (@shivi_momo_lovers_) on