इस टीवी एक्ट्रेस ने किया मीका सिंह का समर्थन, कहा- हो सकता है आतंकवादियों को पकड़ने गए हों
दरअसल माहिका शर्मा अक्सर मुद्दों पर अपनी राय बेबाकी से रखती हैं। एक निजी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक मीका सिंह मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए माहिका ने कहा- 'मैं मीका को बहुत अच्छे जानती हूं, मुझे नहीं लगता कि मीका सिर्फ पैसों के लिए वहां गए होंगे। मीका को कम से कम एक बार अपनी बात रखने का एक मौका देना चाहिए। लोगों को पता तो चले कि वे वहां परफॉर्म करने क्यों गए थे। सिर्फ वहां परफॉर्म करने भर से उन पर बैन लगा देना सही नहीं है। हो सकता है वो वहां आतंकवादियों को पकड़ने गए हों।'
इसके आगे माहिका कहती हैं- 'मीका एक कलाकार हैं और किसी की कला पर बैन नहीं लगाया जा सकता। मीका ने कई सारे देशभक्ति के गाने गाए हैं, वे कई एनजीओ के जरिए चैरिटी करके देश की और गरीबों की सेवा करते रहे हैं। उनकी देशभक्ति पर शक नहीं करना चाहिए।'
मीका के अलावा माहिका ने राखी सावंत पर निशाना साधते हुए कहा-'राखी सावंत ने मीका के बारे में जो कुछ भी कहा है वो बेबुनियाद है। राखी की बातों में नहीं आना चाहिए क्योंकि वो अटेंशन लेने के लिए कुछ भी बोलती हैं। इससे पहले भी वो कई बार ऐसी बिना सिर पैर की बातें कर चुकी हैं, इसलिए उनकी बातों पर ध्यान देना ही बेकार है।'
पढ़ें: पाकिस्तान में परफॉर्म करना मीका सिंह को पड़ा भारी, AICWA ने लगाया बैन, बहिष्कार का भी एलान
बता दें कि मीका सिंह ने आठ अगस्त को पाकिस्तान के कराची में एक कार्यक्रम किया था। बताया जाता है कि इस कार्यक्रम में भारत के मोस्टवांटेड दाऊद इब्राहिम के परिवार के सदस्य भी शामिल थे।
पढ़ें: मुशर्रफ के रिश्तेदार की पार्टी में हुई 'मीका सिंह नाइट', ISI अधिकारी और दाउद का परिवार हुआ शामिल