फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मेरे नौकरानी होते हुए भी वो मुझसे दवाई के लिए पैसे मांगती थी'

Mon, 11 Apr 2016 12:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 11 Apr 2016 12:11 PM IST
विज्ञापन
Pratyusha Banerjee suicide: Ex-maid shocking revelations

टीवी पर आनंदी के नाम से मशहूर हुई प्रत्यूषा बनर्जी की आत्महत्या किसी क्षणिक आवेश का नतीजा नहीं थी। उसने रोज तिल-तिल कर मरने से बचने के लिए अपने हाथों से अपनी जान लेने का फैसला कर लिया। प्रत्यूषा की नौकरानी ने उनको लेकर जो खुलासे किए हैं, वो किसी की भी आंखों को नम कर देने को काफी है।

राहुल-प्रत्यूषा को लेकर नौकरानी ने खोले राज

Pratyusha Banerjee suicide: Ex-maid shocking revelations
प्रत्यूषा बनर्जी भारत में घर-घर में जाने वाली लड़की रही। आनंदी की निश्छल मुस्कान किसी को भूले नहीं भूलती। प्रत्यूषा एक ऐसा नाम थीं जिसनें थोड़े से समय में ही बहुत सी दौलत और शोहरत कमाई लेकिन करोड़ो कमाने वाली इस लड़की के पास दवाई के लिए पैसा ना हों, कहीं जाना चाहे और कैब के लिए पैसे ना हों? तो कैसी हो जाएगी उसकी जिंदगी।

राहुल-प्रत्यूषा को लेकर नौकरानी ने खोले राज

Pratyusha Banerjee suicide: Ex-maid shocking revelations
प्रत्यूषा गोरेगांव में शिफ्ट होने से पहले कंदीवाली में रहती थीं, वहां जो लड़की उनकी मेड का काम करती थी, उसनें प्रत्यूषा और राहुल को लेकर कई बाते बताई हैं। प्रत्यूषा की मेड के अनुसार, 'प्रत्यूषा मुझसे कोई 10 साल छोटी थी, वो मुझसे काफी खुली हुई थी और मुझे दीदी बुलाती थी।' वो कहती हैं कि प्रत्यूषा की मौत के बीज तो शायद उनकी राहुल राज के साथ दोस्ती के साथ ही पड़ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल-प्रत्यूषा को लेकर नौकरानी ने खोले राज

Pratyusha Banerjee suicide: Ex-maid shocking revelations

प्रत्यूषा की नौकरानी का कहना है कि राहुल और प्रत्यूषा की मां दोनों की ही नजर उनके पैसे पर थी। दोनों का ही उनसे पैसों के लिए झगड़ा होता था। राहुल ने प्रत्यूषा की मां को उसके घर से निकाल दिया ताकि वो अकेला उसके पैसे का हकदार रहे। प्रत्यूषा के पास राहुल इतने पैसे भी नहीं रहने देता था कि वो कैब से कहीं जा सके। प्रत्यूषा की मेड के अनुसार, वो अक्सर मुझसे रुपये उधार मांगा करती था, वो मुझसे कहती दीदी, मुझे दोस्त के यहां जाना है और पैसे नहीं हैं।

विज्ञापन

राहुल-प्रत्यूषा को लेकर नौकरानी ने खोले राज

Pratyusha Banerjee suicide: Ex-maid shocking revelations
प्रत्यूषा का एटीएम कार्ड राहुल रखता था। वो उसे घर से भी कम ही निकलने देता था कि कहीं वो पुराने दोस्तों से ना घुले-मिले। राहुल पुराने ब्वॉयफ्रेंड को लेकर भी प्रत्यूषा के साथ मारपीट करता था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed