{"_id":"6072f04ad13ca21e1f6aca8e","slug":"ex-bigg-boss-contestant-digangana-suryavanshi-attacked-by-peacock-video-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस कंटेस्टेंट दिगांगना सूर्यवंशी पर मोर ने किया हमला, चिल्लाने पर अभिनेत्री हो रहीं ट्रोल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस कंटेस्टेंट दिगांगना सूर्यवंशी पर मोर ने किया हमला, चिल्लाने पर अभिनेत्री हो रहीं ट्रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sun, 11 Apr 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दिगांगना सूर्यवंशी
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
'वीर की अरदास...वीरा' सीरियल में वीरा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दिगांगना सूर्यवंशी (Digangana Suryavanshi) को कौन नहीं जानता। इस सीरियल में उन्हें लाइमलाइट में ला दिया था। इसके बाद 'बिग बॉस सीजन 9' में भी वह काफी सुर्खियों में रहीं। टीवी सीरियल्स के अलावा दिगांगना फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। इस बार दिगांगना एक वीडियो की वजह से फिर से लाइमलाइट में आ गई हैं। इस वीडियो में मोर ने उनपर हमला कर दिया है और वो जोर से चिल्लाचती नजर आ रही हैैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
2 of 5
दिगांगना सूर्यवंशी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि यह वीडियो इंस्टाग्राम पर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक अकाउंट से साझा किया है। वीडियो में दिगांगना एक खूबसूरत मोर के साथ खड़ी होकर तस्वीरें खिंचवा रही होती हैं तभी वह मोर उड़ते हुए उनपर हमला कर देता है। इससे वह बुरी तरह डरकर चिल्लाने लगती हैं। बस फिर क्या था देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और लोगों की हंसी रुक ही नहीं रही है।
3 of 5
दिगांगना सूर्यवंशी
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि बाद में दिगांगना भी हमले के बाद हंसती नजर आ रही हैं लेकिन उनके इस वीडियो पर अब फैंस मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं और खूब हंसी उड़ा रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'वाह बेटे वाह मौज कर दी।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इसने 'चिड़िया उड़, मोर उड़' की याद दिला दी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिगांगना सूर्यवंशी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और इस वीडियो पर खूब लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं। इसी बीच एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'लगता है मोर को खोया हुआ प्यार मिल गया' तो अन्य यूजर ने लिखा, 'हां भाई, आ गया स्वाद।' दिगांगना की यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रही है और फैंस के बीच खूब देखी भी जा रही है।
गौरतलब है कि दिगांगना ने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में ही की है। लेकिन उन्हें पहचान वर्ष 2013 में आए टीवी धारावाहिक 'एक वीर की अरदास... वीरा' से मिली। इसके बाद वह अभिनेता गोविंदा के साथ 'फ्राईडे' और 'रंगीला राजा' जैसी फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आईं। अब वह 'द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव' में अर्जुन रामपाल के साथ दिखेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।