फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Doree: अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर छोटे पर्दे की बड़ी जिम्मेदारी, ‘उड़ान’ भरने को तैयार हो रही ‘डोरी’

Thu, 12 Oct 2023 09:44 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 12 Oct 2023 09:44 AM IST
सार

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर छोटे पर्दे ने बड़ी जिम्मदारी उठाई है। महिला सशक्तिकरण पर आधारित शो 'डोरी' जल्द ही समाज की सोच बदलने टीवी पर आ रहा है। 
 

विज्ञापन
Doree Show based on women empowerment will soon hit TV big announcement on International Girl Child Day Sudha
डोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हर क्षेत्र में लड़कियां खूब नाम कमा रही हैं। लेकिन कुछ लोगों की अब भी ऐसी मानसिकता है जो लड़कियों और लड़कों में भेदभाव रखते हैं। एक नए धारावाहिक 'डोरी' में इसी सामाजिक कुरीतियों और भेदभाव पर प्रकाश डाला गया है। पितृसत्तात्मक समाज में आज भी लड़कियां अपने  माता-पिता की पहली पसंद नहीं हैं। यह लैंगिक असमानता लोगों के मन में घर कर गई है। इस शो के माध्यम से यह बताने की कोशिश की जाएगी  कि लड़के और लड़कियों के बीच जो भेदभाव है उसके प्रति लोगों का नजरिया बदलना होगा।

Doree Show based on women empowerment will soon hit TV big announcement on International Girl Child Day Sudha
डोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

धारावाहिक ‘डोरी’ की कहानी बनारस की पृष्ठभूमि पर आधरित है और छह साल की एक लड़की के नजरिये से है। डोरी  बनारस के बुनकर मोहल्ले में अपने पालक पिता गंगा प्रसाद के साथ रहती है। शो के प्रोमो में तीन मुख्य किरदारों डोरी, गंगा प्रसाद और कैलाशी देवी ठाकुर का परिचय बताया गया है।

Doree Show based on women empowerment will soon hit TV big announcement on International Girl Child Day Sudha
डोरी-अमर उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

धारावाहिक में गंगा प्रसाद की भूमिका निभा रहे अमर उपाध्याय कहते हैं, 'गंगा प्रसाद दिव्यांग होने के बावजूद अपनी बेटी को सर्वश्रेष्ठ जीवन देने के लिए दृढ़ संकल्प है। इस शो के माध्यम से समाज में लैंगिक असमानता को लेकर जो भेदभाव किया जाता है, उस पर प्रकाश डाला गया है। इस तरह की भूमिका पहली बार निभाकर खुद को बहुत रोमांचित महसूस कर रहा हूं। इस शो में बाप बेटी के बीच भावनात्मक रिश्ते को बहुत ही गहराई से पेश किया गया है।'

Ratna Pathak: रत्ना ने की वहीदा रहमान की वकालत, दादा साहब फाल्के अवॉर्ड पर तंज कस इंडस्ट्री को दिखाया आईना

विज्ञापन
विज्ञापन
Doree Show based on women empowerment will soon hit TV big announcement on International Girl Child Day Sudha
सुधा चंद्रन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं धारावाहिक ‘डोरी’ में कैलाशी देवी ठाकुर की भूमिका निभा रही सुधा चंद्रन कहती हैं, 'डोरी में  एक पारंपरिक बनारसी महिला कैलाशी देवी ठाकुर का किरदार निभाना अपने आप में एक चुनौती है ही साथ ही इस भूमिका को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। पितृसत्तात्मक पर जोर देती है। दर्शकों ने मेरे निभाए गए किरदार को खूब पसंद किया है, मुझे उम्मीद है कि दर्शक कैलाशी देवी ठाकुर की भूमिका में भी उतना ही प्यार देंगे।'

Azmeri Haque Badhon: अनुराग कश्यप की वजह से मुझे मिली फिल्म ‘खुफिया’, तब्बू से मुझे वाकई प्यार हो गया है...

विज्ञापन
Doree Show based on women empowerment will soon hit TV big announcement on International Girl Child Day Sudha
डोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शो में बाल कलाकार डोरी की भूमिका माही भानुशाली निभा रही हैं। शो का प्रसारण अगले महीने नवम्बर से होगा लेकिन इसके समय और तारीख का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed