फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

31 साल बाद दूरदर्शन पर फिर सर्कस करेंगे शाहरुख खान, जानें कब और कैसे देख सकेंगे टीवी शो

Sat, 28 Mar 2020 03:08 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 28 Mar 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
Doordarshan will telecast Shah rukh Khan Circus after Ramayan Mahabharat during covid 19 lockdown
सर्कस - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म जीरो में दिखाई दिए थे। जीरो के बाद से वो किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। ना ही उन्होंने किसी फिल्म की अब तक घोषणा की है। ऐसे में फैन्स को शाहरुख की स्क्रीन पर वापसी का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। फिल्म जीरो साल 2018 में रिलीज हुई थी। उसके बाद से ही शाहरुख बिग स्क्रीन से गायब हैं। लेकिन अब उनके फैन्स का इंतजार लगता है जल्द ही खत्म होने जा रहा है। क्योंकि शाहरुख एक बार फिर से जल्द ही टेलीविजन पर वापसी करने वाले हैं।

Doordarshan will telecast Shah rukh Khan Circus after Ramayan Mahabharat during covid 19 lockdown
circus

जी हां! सही पढ़ा आपने। शाहरुख खान एक बार फिर से टेलीविजन की दुनिया की कदम रखने जा रहे हैं। दरअसल शाहरुख खान का टेलीविजन शो 'सर्कस' एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आ रहा है। कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। जिस वजह से सभी लोग घर पर ही बैठे हुए हैं। ऐसे समय में बिना किसी काम के 24 घंटे लोगों का घर में ही बैठे रहना काफी मुश्किल है। लेकिन इस मुश्किल को काफी हद तक आसान बना रही है एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री।

Doordarshan will telecast Shah rukh Khan Circus after Ramayan Mahabharat during covid 19 lockdown
सर्कस - फोटो : Social Media

हाल ही में एक बार फिर से दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत का प्रसारण शुरू किया है। तो वहीं अब शाहरुख खान का सीरियल 'सर्कस' भी जल्द ही डीडी नेशनल पर प्रसारित किया जाएगा। शाहरुख खान साल 1989 से लेकरक 1990 तक दूरदर्शन पर पहले ही राज कर चुके हैं। अब 28 मार्च यानी कि आज से एक बार फिर से इस सीरियल का प्रसारण किया जाएगा। इस सीरियल को आप आज रात 8 बजे से देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Doordarshan will telecast Shah rukh Khan Circus after Ramayan Mahabharat during covid 19 lockdown
सर्कस - फोटो : Social Media

इसकी जानकारी दूरदर्शन नेशनल के ट्विटर अकाउंट के जरिए साझा की गई है। दूरदर्शन नेशनल के पेज से जो ट्वीट किया गया है उसमें लिखा है, 'शेखरन डीडी नेशनल पर वापस आ गया है दोस्तों। घर पर रहिए और देखिये अपने पसंदीदा शाहरुख खान का सीरियल सर्कस 28 मार्च से रात 8 बजे।'
 

विज्ञापन
Doordarshan will telecast Shah rukh Khan Circus after Ramayan Mahabharat during covid 19 lockdown
सर्कस - फोटो : Social Media

'सर्कस' में शाहरुख के अलावा अभिनेत्री रेणुका शहाणे, निर्माता-निर्देशक आशुतोष गोवारीकर, मकरंद देशपांडे, नीरज वोरा जैसे कलाकार भी देखने को मिलेंगे। बतै दें कि सर्कस के अलावा 'रामायण' और 'महाभारत' का प्रसारण भी आज से शुरू हो चुका है। इस बात की जानकारी शुक्रवार को प्रकाश जावड़ेकर ने एक ट्वीट के जरिए दी थी और कहा था जनता की मांग पर शनिवार से रामायण का पुनः प्रसारण दूरदर्शन नेशनल पर किया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed