मनोरंजन जगत में एक बार फिर शादी का मौसम छाया दिख रहा है। पिछले कुछ समय से कई सेलेब्स के शादी के बंधन में बंधने की खबर सामने आई है। हाल ही में 'दिव्य दृष्टि' शो की अभिनेत्री सना सैयद ने भी निकाह रचा लिया। बता दें कि सना ने शुक्रवार को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड इमाद शामसी से निकाह कर लिया। उन्होंने बेहद ही निजी समारोह में निकाह किया जिसमें सिर्फ उनके परिवार के सदस्य, कुछ रिश्तेदार और दोस्त मौजूद थे।
बधाई हो: 'दिव्य दृष्टि' फेम सना सैयद ने ब्वॉयफ्रेंड संग किया निकाह, तस्वीरों से नहीं हटेंगी नजरें
बता दें कि सना ने अपने दुल्हन के लुक को डायमेंड ज्वैलरी के साथ पूरा किया था। जहां दुल्हनें ढेर सारे गहनों से सज जाती हैं तो वहीं सना ने बेहद ही कम लेकिन आलीशान गहने पहने थे। उन्होंने नेकलेस, मांग टीका,नथ, ईयरिंग के साथ हाथों में चुड़िया पहनी थी। उनका मेकअप भी बहुत हैवी नहीं था। आजकल दुल्हनें बहुत ज्यादा मेकअप लगाना पसंद नहीं कर रही हैं और प्राकृतिक खूबसूरती को ज्यादा तरजीह दे रहीं हैं। ऐसे में सना ने भी हल्का मेकअप किया था और खूबसूरत शादी का जोड़ा पहना था। हालांकि हीरों के गहनों ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए।
सना के को-स्टार रहे अभिनेता अद्विक महाजन और उनकी पत्नी नेहा महाजन इस शादी के हर इवेंट का हिस्सा रहे। उन्होंने सोशल मीडिया पर सना और इमाद की शादी की खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। सना और इमाद ने अपनी शादी को बहुत इंजॉय किया। दोनों ने अपने दोस्तों के साथ भी जमकर डांस किया। उनके डांस वीडियो फैंस के बीच जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहे हैं। सना के दोस्त अद्विक भी जबरदस्त मस्ती के मोड में नजर आए।
बता दें कि सना और इमाद ने कैंडिड तस्वीरें भी खिंचवाईं। एक तस्वीर में ये कपल आंखों में आंखें डाले भी नजर आया। दोनों को साथ देखकर हर किसी का दिल बस यही कह रहा था कि ये दोनों एक दूसरे के लिए बने हैं। बता दें कि सना और इमाद कॉलेज के दिनों से एक दूसरे को जानते हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि इससे पहले 22 जून को सना और इमाद की हेल्दी सेरेमनी हुई थी। इस दौरान सना ने पीले रंग का सूट पहना था और फ्लोरल ज्वैलरी से अपने लुक को कंप्लीट किया था। उनके दुपट्टे पर भी फूलों की कलाकारी की गई थी। हल्दी के बाद मेंहदी के फंक्शन में सना हरे रंग के लहंगे में नजर आईं। इस दौरान वो बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहीं हैं।