एक्टर राजीव खंडेलवाल जल्द ही छोटे पर्दे पर एक चैट शो के जरिए वापसी करने वाले हैं। इस शो में पहली गेस्ट टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी होंगी जो अपने पति के साथ दिखेंगी। शो के प्रोमो से पता चलता है कि दिव्यांका अपनी जिंदगी के कई राज दर्शकों से शेयर करेंगी।
आखिर क्यों सबके सामने रो पड़ी टीवी की बहू, पति को देखते ही लौट आई चेहरे पर मुस्कान
राजीव खंडेलवाल के इस शो का प्रसारण जी टीवी पर होगा और इसका नाम 'जज्बात' है। इस शो में राजीव दूसरे कलाकारों की जिंदगी के राज खोलने की कोशिश करेंगे। बता दें कि शो का पहला प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है।
A post shared by sandiipsikcand (@sandiipsikcand) on
दिव्यांका के फैंस की संख्या लाखों में है ऐसे में जब वो पहले एपिसोड में आएंगी तो जाहिर है शो की टीआरपी पर इसका पॉजीटिव असर पड़ेगा। मेकर्स ने इसी सोच के साथ ही पहले एपिसोड के लिए दिव्यांका त्रिपाठी को बुलाया है। शो के दौरान दिव्यांका अपने पति के साथ रोमांटिक पल बिताती हुई भी नजर आएंगी।
प्रोमो में दिव्यांका त्रिपाठी बताती हैं कि किस तरह ब्रेकअप ने उनकी जिंदगी के कीमती 8 साल बर्बाद किए। दरअसल दिव्यांका त्रिपाठी एक्टर शरद मल्होत्रा के साथ लंबे समय तक रिश्ते में थीं। दोनों ने सीरियल 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' में साथ काम किया था।
निजी जिंदगी के बारे में बात करते हुए दिव्यांका इमोशनल हो जाती हैं जिसके बाद राजीव खंडेलवाल उनके पति विवेक को बुलाते हैं। जिसके बाद दिव्यांका के चेहरे पर मुस्कान लौट आती है। गौरतलब है कि दिव्यांका सीरियल 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर विवेक से मिली थीं।