{"_id":"5a8e8ef04f1c1bef7b8b8c8a","slug":"dipika-kakar-stunning-bridal-look-is-out","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुल्हन के लुक में पहली बार सामने आईं दीपिका, दूल्हा बनकर ऐसे दिखे शोएब ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
दुल्हन के लुक में पहली बार सामने आईं दीपिका, दूल्हा बनकर ऐसे दिखे शोएब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 22 Feb 2018 04:36 PM IST
विज्ञापन
Dipika Kakar
दीपिका कक्कड़ आज शादी के बंधन में शोएब के साथ बंध जाएगी। शादी से पहले संगीत और हल्दी सेरेमनी की तस्वीरों ने जहां सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी तो वहीं दीपिका का ब्राइडल लुक भी सामने आ गया है। एक ओर जहां दीपिका सजी नजर आ रही हैं तो वहीं शोएब दूल्हे के लिबास में काफी जच रहे हैं।
दीपिका कक्कड़
सोशल मीडिया पर दीपिका का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह दुल्हन के लिबास में दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में दीपिका गुलाबी रंग का लहंगा पहने हुए हैं तो वहीं ट्रेडिशनल पाशा और खूब सारे गहनें उन पर काफी सूट कर रहे हैं।
दीपिका कक्कड़
दीपिका के लहंगे पर सिल्वर धागे से कारीगरी की गई है तो वहीं पाशा में हरे रंग के नग उनकी सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं। कोई उन्हें कलीरें पहना रहा है तो कोई पैरों में पायल।
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपिका कक्कड़
दीपिका और शोएब की शादी एक डेस्टिनेशन वेडिंग है लेकिन औरों से थोड़ी अलग जरूर है। शादी की सभी रस्में शोएब के भोपाल स्थित घर से हुई हैं और शादी लखनऊ में हो रही है। इसके बाद रिसेप्शन 26 फरवरी को मुंबई में होगा।
विज्ञापन
दीपिका कक्कड़
दोनों के घरवाले लंबे समय से उनकी शादी का इंतजार कर रहे थे। शादी हिंदू-मुस्लिम रीति रिवाज से होगी। शादी बहुत ही सादगी भरे अंदाज में हो रही है।
Dulhan #dipikakakar getting ready for the nikkah with #sohaibibrahim #dodilmilrahehain #shoaika
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on