{"_id":"5a8e7be14f1c1bef7b8b8c6b","slug":"drashti-dhami-shared-sizzling-picture-on-social-media-on-her-third-wedding-anniversary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी की तीसरी सालगिरह पर इस टीवी एक्ट्रेस ने पार की सारी हदें, पति के साथ शेयर की ऐसी तस्वीर ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
शादी की तीसरी सालगिरह पर इस टीवी एक्ट्रेस ने पार की सारी हदें, पति के साथ शेयर की ऐसी तस्वीर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 22 Feb 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
Drashti Dhami
टेलीविजन इंडस्ट्री में इन दिनों मानों शादियों की धूम मची है। दीपिका कक्कड़ और शोएब आज शादी के बंधन में बंधेंगे तो वहीं हाल ही में गौरव चोपड़ा ने गुपचुप शादी रचा ली। इस बीच टीवी की फेमस एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीर पोस्ट कर दी जो तेजी से वायरल हो गई।
Drashti Dhami
सीरियल 'दिल मिल गए' से टेलीविजन इंडस्ट्री में कदम रखने वाली एक्ट्रेस दृष्टि अपनी निजी जिंदगी को हमेशा ही लाइमलाइट से दूर रखती हैं। करीब 3 साल पहले दृष्टि ने बिजनेसमैन नीरज खेमका से शादी कर ली थी। इन दोनों ने हाल ही में शादी की तीसरी सालगिरह पर एक दूसरे को kiss करते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।
Drashti Dhami
दृष्टि आखिरी बार ठीक एक साल पहले सीरियल 'परदेस में है मेरा दिल' में अर्जुन बिजलानी के साथ नजर आई थीं। इस सीरियल में उन्होंने नैना बत्रा का रोल निभाया था। हालांकि बीते एक साल से वह किसी भी सीरियल में नजर नहीं आईं लेकिन उन्हें कई अवॉर्ड फंक्शन में स्पॉट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Drashti Dhami
दृष्टि टेलीविजन की दुनिया की फेमस स्टार है। उन्होंने कई सारे सीरियल्स में काम किया है। इन सीरियल्स में गीत, मधुबाला, एक था राजा एक थी रानी शामिल हैं। इसके साथ वह रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' सीजन 6 की विनर रह चुकी हैं।
A post shared by Drashti Dhami (@dhamidrashti) on