फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के घर गूंजेगी किलकारी! ननद ने दिए अभिनेत्री के मां बनने के संकेत

Tue, 20 Dec 2022 04:17 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 20 Dec 2022 04:17 PM IST
विज्ञापन
Dipika Kakar is pregnant shoaib ibrahim sister saba drops hints of sasural simar ka actress pregnancy rumors
शोएब इब्राहिम, दीपिका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टीवी की दुनिया के सबसे प्यारे और क्यूट कपल में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। शादी के बाद से ही दोनों अपनी कैमेस्ट्री और कपल गोल से सुर्खियां बटोरते रहते हैं। अब फैंस उन्हें माता-पिता के रूप में देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। ऐसा लगता है कि दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम फैंस की इस उम्मीद को पूरा करने वाले हैं। 

Dipika Kakar is pregnant shoaib ibrahim sister saba drops hints of sasural simar ka actress pregnancy rumors
शोएब इब्राहिम, दीपिका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, खबरें आ रही हैं कि अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम पहली बार माता-पिता बनने की खुशखबरी देने वाले हैं। उनकी शादी को चार साल हो चुके हैं और फैंस अब खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे। अब खबर है कि कपल के घर एक नन्हा मेहमान दस्तक देने वाला है। हालांकि, अब तक शोएब और दीपिका ने इन खबरों पर चुप्पी साध रखी है, लेकिन उनके परिवार के सदस्य ने सोशल मीडिया पर एक व्लॉग साझा किया, जिसे देखने के बाद फैंस इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि दीपिका प्रेग्नेंट हैं।

यह भी पढ़ें: Bollywood: भारत में रहने के बावजूद इन सितारों के पास नहीं है वोट देने का अधिकार, जानिए आखिर क्या है वजह 

Dipika Kakar is pregnant shoaib ibrahim sister saba drops hints of sasural simar ka actress pregnancy rumors
शोएब इब्राहिम, दीपिका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम ने हाल ही में एक व्लॉग शेयर किया, जिसमें दीपिका के प्रेग्नेंट होने के संकेत मिले हैं। सबा ने व्लॉग में कहा कि दीपिका बाजार नहीं जा सकती हैं, क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। अक्सर ही दीपिका की तबीयत खराब होने की खबरें सामने आ रही हैं। कई व्लॉग में दीपिका ढीले कपड़े पहने हुए दिखाई दीं, जिसके बाद फैंस का कहना है कि वह अपना बेबी बंप छिपाने के लिए ढीले कपड़े पहन रही हैं। शोएब ने भी ऐसे कई व्लॉग शेयर किए हैं।

यह भी पढ़ें: Ratna Pathak: रत्ना पाठक को नहीं पसंद आई RRR, राजामौली की फिल्म को बताया 'रिग्रेसिव'

विज्ञापन
विज्ञापन
Dipika Kakar is pregnant shoaib ibrahim sister saba drops hints of sasural simar ka actress pregnancy rumors
दीपिका कक्कड़, शोएब इब्राहिम - फोटो : सोशल मीडिया

पहले भी कई बार दीपिका कक्कड़ की प्रेग्नेंसी की अफवाह उड़ चुकी हैं, लेकिन सच साबित नहीं हुईं। अब फैंस को उम्मीद है कि दीपिका प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही वह और शोएब मीडिया में इस खबर की जानकारी देंगे। फिलहाल, इन खबरों पर दीपिका और शोएब ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

यह भी पढ़ें: Urfi Javed: उर्फी को रेप और जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, इस शहर में छिपा बैठा था आरोपी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed