रामानंद सागर के सीरियल 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय हैं। दीपिका अक्सर अपनी तस्वीरें करती रहती हैं। इनमें से कई उनकी पुरानी तस्वीरें होती हैं। अब दीपिका ने अपनी एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो चुनाव प्रचार करती नजर आ रही हैं।
'रामायण' में 'सीता' बनीं दीपिका ने शेयर की पुरानी तस्वीर, चुनाव प्रचार करती आईं नजर
दीपिका की तस्वीर तब की है जब उन्होंने चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया था। 90 के दशक में दीपिका ने गुजरात के वड़ोदरा से चुनाव लड़ा था। तब दीपिका प्रचार करने उतरी थीं। ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए दीपिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पीएमओ इंडिया और बीजेपी दिल्ली को भी टैग किया है।
फोटो के साथ दीपिका ने कैप्शन में लिखा कि 'चुनाव और प्रचार के मेरे दिन।' तस्वीर में दीपिका सफेद और पीले रंग की साड़ी पहनी नजर आ रही हैं। वो माइक से चुनाव का प्रचार करती दिख रही हैं।
My days of election and campaign @PMOIndiaModi @narendramodi @BJP4Delhi pic.twitter.com/1aLZQDONk2
इससे पहले दीपिका ने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के साथ दिखीं। दीपिका ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'एक पुरानी फोटो उस समय की जब मैं वड़ोदरा के चुनाव में खड़ी हुई थी। मेरे साथ दाएं हाथ के कोने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठे हैं, फिर लाल कृष्ण आडवाणी, मैं और चुनाव के इंचार्ज नलिन भट्ट।'
बता दें कि 'रामायण' की वजह से 90 के दशक में दीपिका बहुत मशहूर हो गई थीं। इसी के चलते साल 1991 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर गुजरात के वड़ोदरा लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की थी।
'श्री कृष्णा' में इस अभिनेत्री ने निभाया था 'राधा' का किरदार, 27 साल बाद बदल गईं इतनी