फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   DID lil Masters 5 Winner: assams nine year old nobojit narzary wins did lil masters season 5

DID lil Masters 5 Winner: डीआईडी लिटिल मास्टर्स सीजन 5 के विजेता बने नोबोजित, महज नौ साल की उम्र में कर दिखाया कमाल

Mon, 27 Jun 2022 12:34 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 27 Jun 2022 12:34 AM IST
सार

'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स' सीजन 5 की ट्रॉफी को असम को नोबिजित नारजारी ने अपने नाम कर लिया है। इस दौरान फिल्म जुग जुग जियो की पूरी टीम भी मौजूद रही।

विज्ञापन
DID lil Masters 5 Winner: assams nine year old nobojit narzary wins did lil masters season 5
डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर विनर - फोटो : insta

विस्तार

जी टीवी के लोकप्रिय शो डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स के सीजन 5 के विजेता असम के नोबोजित नारजारी को चुना गया है। नोबोजित महज 9 साल के हैं और इतनी कम उम्र में अपने जबरदस्त डांस मूव्स से उन्होंने दर्शकों के साथ जजेस का दिल भी जीत लिया। नोबोजित फ्रीस्टाइल, हिप हॉप के साथ ही अलग-अलग डांस स्टाइल के लिए में भी शानदार परफॉर्मेंस से सबको हैरान कर चुके हैं। नोबोजित सिर्फ नौ साल के हैं और इसके लिए उन्होंने पिछले दो सालों से कड़ा अभ्यास किया है।

विज्ञापन


फाइनल में टॉप 5 में था कड़ा मुकाबला
डीआईडी लिटिल मास्टर्स के लिए हर बार की तरह इस बार भी कई बच्चों ने ऑडिशन दिया जिसमें से टॉप 15 को चुना गया था। तीन महीनों तक डांस की कड़ी टक्कर देने के बाद 26 जून 2022 के ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में सागर, नोबोजित, अप्पन, आध्याश्री और इशिता टॉप 5 कंटेस्टेंट पहुंचे और फिनाले में परफॉर्म किया। जिसके बाद नोबोजित को विनर  चुना गया। अप्पन और आध्याश्री को क्रमशः फर्स्ट और सेकंड रनर अप घोषित किया गया।

विज्ञापन

जुग जुग जियो की टीम भी रही मौजूद
फिल्म जुग जुग जियो इस समय सिनेमाघरों में है और बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही है। सितारें अब भी इसका जमकर प्रमोशन कर रहे हैं और इसी क्रम में अनिल कपूर, कियारा आडवाणी, वरुण धवन, प्राजक्ता कोली और मनीष पॉल इस शो में आए और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के साथ ही जमकर मस्ती भी की।

 सभी को मिले सरप्राइज गिफ्ट
नोबोजित को तो डीआईडी लिटिल मास्टर्स की ट्रॉफी मिली ही साथ ही एक और कंटेस्टेंट ने सबका दिल जीत लिया और वह थे अहमद राजा। शो के सभी फाइनलिस्ट्स को डीआईडी लिटिल मास्टर्स की तरफ से नगद पुरस्कार और स्पेशल सरप्राइज दिए गए।

कहा-डीआईडी ने मुझे वो सब दिया जिसके मैंने सपने देखे थे
डीआईडी लिटिल मास्टर्स सीज़न 5 के विजेता नोबोजित ने कहा, ''डीआईडी लिटिल मास्टर्स ने वाकई मुझे वो सबकुछ दिया, जिसके मैंने सपने देखे थे! इस रियलिटी शो में बहुत-से टैलेंटेड कंटेस्टेंट्स को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया और मुझे खुशी है कि मैं सबको अपनी डांसिंग स्किल्स दिखा सका और सबका दिल जीत सका। मैंने यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है और हर हफ्ते दिल से डांस किया है। मेरे स्किपर वैभव और जज- रेमो सर, मौनी रॉय और सोनाली मैम ने मुझे सीखने और आगे बढ़ने में बहुत मदद की और मैं उनके सपोर्ट और उनकी हौसला अफजाई का बहुत आभारी हूं।

उन्होंने आगे कहा- ''मैं बताना चाहूंगा कि डीआईडी लिटिल मास्टर्स में मैंने बहुत-से नए दोस्त बनाए हैं और जहां मैं यह सभी रिहर्सल्स, मस्ती और मजाक मिस करूंगा, वहीं मुझे यकीन है कि इस पॉपुलर रियलिटी शो को जीतने के बाद मेरी जिंदगी में आगे और भी बहुत अच्छी चीजें होने वाली हैं।''

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed