धनश्री वर्मा का नाम इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद अब खबरें आ रही हैं कि वह रोहित शेट्टी के रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में हिस्सा ले सकती हैं। 'आइडब्ल्यूएम बज' की एक रिपोर्ट के मुताबिक शो के मेकर्स ने धनश्री से संपर्क किया है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो वह इस शो की प्रतियोगी बन सकती हैं।
Amitabh Bachchan: 'एक ट्वीट मनोज सर के लिए नहीं कर पाए?', जानिए किस बात की खुशी जाहिर करने पर ट्रोल हुए बिग-बी
2 of 5
धनश्री वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @dhanashree9
पहले भी रियलिटी शो में आ चुकी हैं नजर
हालांकि, धनश्री की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। धनश्री पहले भी रियलिटी शो का हिस्सा रह चुकी हैं। साल 2023 में उन्होंने 'झलक दिखला जा 11' में अपने डांस का हुनर दिखाया था। उस दौरान युजवेंद्र चहल भी शो पर पहुंचे थे और उन्होंने उनका हौसला बढ़ाया था, लेकिन अब दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं।
Manoj Kumar: मासूम इतने कि भौंरे से डर जाते मनोज कुमार, सायरा बानो ने साझा किए अभिनेता से जुड़े दिलचस्प किस्से
3 of 5
युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
अलग हो चुकी है धनश्री-चहल की राहें
धनश्री और चहल की शादी 2020 में हुई थी। 18 महीने तक अलग रहने के बाद 20 मार्च 2025 को दोनों का तलाक हो गया। चहल के वकील नितिन कुमार गुप्ता ने एएनआई को जानकारी दी कि कोर्ट ने तलाक की मंजूरी दे दी है। अब वे दोनों पति-पत्नी नहीं रहे।
4 of 5
युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा
- फोटो : PTI
तलाक के मिले इतने करोड़ रुपये
तलाक के बाद एक और खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि चहल ने धनश्री को चार करोड़ 75 लाख रुपये का स्थायी गुजारा भत्ता देने की सहमति दी थी। इसमें से दो करोड़ 37 लाख रुपये धनश्री को मिल चुके हैं, लेकिन बाकी रकम का भुगतान न होने की वजह से फैमिली कोर्ट ने इसे नियमों का उल्लंघन माना है।
5 of 5
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @dhanashree9
जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं दोनों
धनश्री की बात करें तो वह तलाक के बाद अपने काम में व्यस्त हैं। जिस दिन उनका तलाक हुआ, उसी दिन उनका नया म्यूजिक वीडियो 'देखा जी देखा मैंने' रिलीज हुआ। यह गाना बेवफाई की कहानी बयान करता है। दूसरी ओर, युजवेंद्र चहल भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते दिख रहे हैं। तलाक के बाद उन्हें अपनी दोस्त आरजे महवाश के साथ क्रिकेट स्टेडियम में देखा गया। दोनों साथ में मैच का लुत्फ उठाते नजर आए।