Amitabh Bachchan: 'एक ट्वीट मनोज सर के लिए नहीं कर पाए?', जीत की खुशी जाहिर करते ही ट्रोल हुए बिग-बी
Manoj Kumar Death: मनोज कुमार के निधन के बाद अमिताभ बच्चन ने देर रात तक उन्हें लेकर कोई ट्वीट नहीं किया। हालांकि, उनके फैंस को इसका इंतजार था। इस बीच आधी रात को उन्होंने कुछ ऐसा ट्वीट कर दिया कि यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे।
विस्तार
बेटे की हेयर स्टाइल की तारीफ करना हो या फिर जियो के नेटवर्क की शिकायत। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन कभी भी ट्वीट या फिर ब्लॉग में इसका जिक्र करने से नहीं कतराते।
हालांकि, शुक्रवार को ऐसा हुआ। जहां बच्चन साहब के फैंस को उम्मीद थी कि वह देर रात तक बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर श्रद्धांजलि व्यक्त करेंगे। वहीं बिग बी ने इसके उलट अपनी और अपनी बेटे की टीम जयपुर पिंक पैंथर्स की जीत पर खुशी जताई। अब सोशल मीडिया पर यूजर्स बिग बी से सवाल पूछ रहे हैं कि उन्होंने मनोज कुमार के लिए ट्वीट क्यों नहीं किया?
यूजर्स ने पूछा सवाल?
अमिताभ बच्चन ने आधी रात को अभिषेक बच्चन की कबड्डी टीम जयपुर पिंक पैंथर्स की जीत की खुशी जाहिर की। अभिनेता ने इसे लेकर एक्स पर एक पोस्ट किया। उनकी इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल पूछना शुरू कर दिया कि उन्होंने मनोज कुमार के निधन पर श्रद्धांजलि क्यों नहीं दी? एक यूजर ने लिखा, “मेगा स्टार मनोज जी को आपने श्रद्धांजलि नहीं दी सर, क्यों?” एक अन्य ने लिखा, एक ट्वीट मनोज सर के लिए नहीं कर पाए। इसी तरह कई यूजर्स ने बिग बी से सवाल पूछे। नीचे देखें:
आप ने मनोज कुमार के साथ रोटी कपड़ा और मकान फिल्म की थी ,
— Ramesh Tiwari (@rameshofficial0) April 4, 2025
मगर शायद आप को पता नहीं आज मनोज कुमार जी का निधन हो गया , शोक संदेश तो लिख ही सकते थे ✍️
कहते है कोट लिखना और आप के ऊपर कोट बनाए दोनों अलग चीजे है
अक्सर ज्यादातर लोग दूसरे का कोट नकल करते है
बहुत कम है जो खुद का कोट…
Mega Star Manoj Kumar Ji ko aapne Shradhanjali nahi di sir, kyo?
— Anuj Kumar ( Social Media Hub ) (@Anujkumarplk) April 4, 2025
bachchan sahab kya aap update nhi hain actor manoj kumar sir ke bare main unke liye tweet nhi kiye na gaye so sad sir
— Ashok Kumar (@AshokKu67123119) April 4, 2025
एक महान अभिनेता एक महान फिल्मकार मनोज कुमार जिन्होंने आपको निराशा से भरे मन के साथ मुंबई से लौटने से रोका और अपनी फिल्म रोटी कपड़ा और मकान में साथ काम करने का मौका दिया उस महान इंसान के मृत्यु पर आप एक पोस्ट भी नहीं कर सके तो धिक्कार है आप पर!
— Deepak Singh Rajput (@DeepakK15848239) April 5, 2025
#फिल्म इंडस्ट्री के महान अभिनेता(भारत का रहने वाला हु भारत की बात सुनाता हूं )
— Chirag sharma (@IMChirag86) April 4, 2025
आज भारत देश का एक महान अभिनेता मनोजकुमार का निधन हो गया
और आपको श्रद्धांजलि देने का वक्त नहीं शर्म की बात हे
जियो की शिकायत पर ब्लॉग
इससे पहले अभिनेता ने जियो के नेटवर्क की शिकायत करते हुए एक ब्लॉग लिखा था। ब्लॉग में बिग बी ने जियो की सर्विस पर सवाल उठाते हुए लिखा, 'अरे जियो वालों कुछ तो दया करो। ठीक रात को जैसे ही मध्य रात होने वाली होती है, आपका नेटवर्क बंद हो जाता है। अब हम लोग जो रात को काम करने वाले हैं। बड़ी मुसीबत हो जाती है। कृपा कीजिये।'
इससे जुड़ी खबर यहां पढ़ें: Amitabh Bachchan: आधी रात को अमिताभ बच्चन पर आई कौन सी मुसीबत? ब्लॉग में किया इस परेशानी का जिक्र
अभिषेक की हेयर स्टाइल की तारीफ
इससे पहले अभिनेता ने अभिषेक बच्चन की नई हेयरस्टाइल की पोस्ट शेयर करते हुए उसकी भी तारीफ की थी। उन्होंने लिखा, “वाकई .. सुपर लुक .. लव यू भैयू।” हालांकि, यह पोस्ट भी उन्होंने 4 अप्रैल की रात में की थी।
indeed .. super look .. love you Bhaiyu ❤️ https://t.co/vuAlXOj3dT
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 3, 2025
T 5338(i) - जीत गये ! जीत गये ! जीत गये !
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 4, 2025
Jaipur Pink Juniors, cubs won the first Championship !
बधाई बधाई बधाई !!! 👏👏👏👏👏👏🕺🕺💪💪🥇 pic.twitter.com/F3kh5El7oR
T 5338 -
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 4, 2025
If you don't have a desire to win ; you won't win !!
T 5337 -
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 3, 2025
"मन का हो तो अच्छा; ना हो तो ज़ायदा अच्छा"
~ पूज्य बाबूजी की दी हुई सीख
quite an impressive edit .. https://t.co/3VQwVJAUfk
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 3, 2025
indeed .. super look .. love you Bhaiyu ❤️ https://t.co/vuAlXOj3dT
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 3, 2025
मनोज कुमार का निधन
शुक्रवार को दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का निधन हो गया। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उन्होंने 87 साल की उम्र में मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। हिंदी सिनेमा जगत के कई सितारे शुक्रवार को अभिनेता के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे। शाहरुख खान समेत फिल्म इंडस्ट्री के तमाम दिग्गजों ने मनोज कुमार को याद करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी। शनिवार सुबह पवन हंस श्मशान घाट, जुहू में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।