फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Devoleena Bhattacharjee: क्या शादी रचाने जा रही हैं ‘गोपी बहू’? मेहंदी और हल्दी की तस्वीरें हो रहीं वायरल

Wed, 14 Dec 2022 09:07 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 14 Dec 2022 09:07 AM IST
विज्ञापन
Devoleena Bhattacharjee: Saath Nibhana Saathiya gopi haldi mehndi pics rumoured boyfriend vishal gets viral
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : Instagram

स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू का किरदार निभाकर घर-घर में पॉपुलर हुईं अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। यूं तो देवोलीना कैमरे से काफी समय से दूर हैं, लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। अभिनेत्री के इश्क के चर्चे सीरियल में उनके को-एक्टर रहे विशाल सिंह के साथ जोरो पर हैं दोनों की तस्वीरें आए दिन वायरल होती रहती हैं। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर देवोलीना के गालों पर हल्दी और हाथों में मेहंदी लगी वीडियोज तेजी से वायरल हो रही हैं। इन्हें देख फैंस अचंभित रह गए हैं और दावा कर रहे हैं कि उनकी पसंदीदा गोपी बहू सीक्रेटली शादी करने जा रही हैं।

Devoleena Bhattacharjee: Saath Nibhana Saathiya gopi haldi mehndi pics rumoured boyfriend vishal gets viral
देवोलीना भट्टाचार्जी, विशाल सिंह - फोटो : Instagram

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी और उनके कथित बॉयफ्रेंड विशाल सिंह की शादी की खबरें आए दिन मीडिया में उड़ती रहती हैं। लेकिन इस बार कुछ ऐसा वायरल हो रहा है, जिसने नेटिजन्स के बीच हड़कंप मचा दिया है। दरअसल, इंस्टाग्राम पर देवोलीना की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है, जिनमें उनके हाथों में मेहंदी, गालों पर हल्दी लगी है। अभिनेत्री दुल्हन की तरह सजकर शादी में होने वाली इन रस्मों का आनंद ले रही हैं। इन तस्वीरों और वीडियो में अभिनेत्री के साथ उनके कथित बॉयफ्रेंड विशाल सिंह भी नजर आ रहे हैं। देवोलीना की इन तस्वीरों को देख लोगों का सिर चकरा गया है।  
Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 2 का एकक्षत्र राज, पांचवें दिन ऐसा रहा 'सलाम वेंकी'-'विजयानंद' का हाल

Devoleena Bhattacharjee: Saath Nibhana Saathiya gopi haldi mehndi pics rumoured boyfriend vishal gets viral
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : Instagram

देवोलीना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल की इंस्टा स्टोरीज पर हल्दी और मेहंदी सेरेमनी की कुछ वीडियोज साझा की हैं, जो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। वायरल वीडियो में विशाल सिंह देवोलीना के गालों पर हल्दी लगाते नजर आ रहे हैं। देवोलीना ने तस्वीरों में पीले रंग के लहंगे के साथ फ्लोरल ज्वेलरी पहनी है। दोनों के चेहरों पर गजब की खुशी दिख रही है। देवोलीना की इन तस्वीरों पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। अभिनेत्री के फैन्स अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि क्या वह सही देख रहे हैं। सभी हैरानी के साथ कॉमेंट करके यह पूछ रहे हैं कि क्या देवोलीना वाकई शादी रचाने जा रही हैं? खाली देवोलीना ही नहीं उनकी मेकअप आर्टिस्ट ने भी इस सेरेमनी की तस्वीरें साझा की हैं।
Raj Kapoor: एक रुपये पगार पर पिता के स्टूडियो में झाड़ू लगाते थे राज कपूर, फिर यूं बने हिंदी सिनेमा के शोमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
Devoleena Bhattacharjee: Saath Nibhana Saathiya gopi haldi mehndi pics rumoured boyfriend vishal gets viral
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : Instagram

जहां लोग गोपी बहू से यह पूछ रहे हैं कि क्या वह शादी कर रही हैं? इसके साथ ही लोगों के दिमाग में एक और सवाल उठ रहा है कि अगर हां तो किससे? देवोलीना की विशाल के साथ तस्वीरें देखकर फैंस को लग रहा है कि अभिनेत्री उन्हीं के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। लेकिन अभी कुछ भी कहना संभव नहीं है। क्योंकि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह अपने भाई की शादी के लिए गुवाहाटी पहुंची हैं। आपको बता दें, बीते दिनों देवोलीना और विशाल की एक फोटो वायरल हुआ था, जिसमें अभिनेता उन्हें प्रपोज करते दिखाई दे रहे थे। लेकिन बाद में दोनों ने साफ कर दिया था कि वह म्यूजिक वीडियो का प्रमोशन कर रहे थे।
Rana Daggubati: जब किडनी फेलियर के कारण मरते-मरते बचे थे ‘भल्लालदेव’, मौत के मुंह से ऐसे निकले थे बाहर
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed