सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद आए दिन किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं, अब ऐसा लग रहा है कि उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहने वाली उर्फी के लिए उनके कपड़े ही परेशानी का सबब बन गए हैं। उर्फी के खिलाफ एक वकील ने सार्वजनिक जगहों और सोशल मीडिया पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही कहा गया है कि वह अश्लील हरकतें भी करती हैं, जिसके बाद उर्फी ने शिकायत करने वाले पर पलटवार कर एक पोस्ट साझा किया है।
Urfi Javed: शिकायत दर्ज होने के बाद भड़कीं उर्फी जावेद, वीडियो शेयर कर बोलीं- इसे बतौर सबूत कोर्ट में पेश करना
उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी साझा कर वकील पर निशाना साधा है। उर्फी ने लिखा, 'मुझे नहीं पता कि मेरे खिलाफ और कितनी पुलिस कंप्लेंट फाइल होंगी। मेरे लिए ये शॉकिंग है कि लोगों को मुझसे दिक्कत है, उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता मुझे रेप और जान से मारने की धमकी मिलती हैं। आपको मुझसे दिक्कत है लेकिन रेप और मर्डर करने वालों से नहीं।'
Venkatesh Daggubati : वेंकटेश ने अनजाने में भरी थी करिश्मा की मांग, बॉलीवुड के 'अनाड़ी' ऐसे बने साउथ सुपरस्टार
Box Office Report: मंडे टेस्ट में फेल हुईं सलाम वेंकी और विजयानंद, चौथे सोमवार को भी 'दृश्यम 2' ने मारी बाजी
बता दें कि उर्फी जावेद के खिलाफ शिकायत मुंबई के अंधेरी स्टेशन में दर्ज कराई गई है। वकील अली काशिफ खान देशमुख द्वारा 9 दिसंबर को लिखित में शिकायत पुलिस को दी गई है। इसके बाद 11 दिसंबर को पुलिस ने शिकायत दर्ज की। हालांकि ये पहली बार नहीं है, इससे पहले भी दिल्ली में एक शख्स ने उर्फी के खिलाफ अश्लीलता फैलाने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई थी।
Abhishek Banerjee: फिल्म 'स्त्री' में बड़ा मौका दिलाने में काम आई ये वेब सीरीज, अभिषेक बनर्जी ने किया खुलासा