बिग बॉस की सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाली कंटेस्टेंट हिना खान को लेकर एक डिजाइनर ने उन पर बड़ा आरोप लगाया है। दरअसल, टीवी एक्ट्रेस हिना खान को बिग बॉस सीजन 11 की सबसे स्टाइलिश कंटेस्टेंट माना जा रहा है। अपने स्टाइल स्टेंटमेंट की वजह से हिना घर के बाहर ही नहीं अंदर भी उनकी चर्चा होती है लेकिन अब एक डिजाइनर ने उन पर मांगे हुए कपड़े पहनने का आरोप लगाया है।
सामने आई 'स्टाइलिश' हिना खान की सच्चाई, Bigg Boss में पहन रहीं मांगे हुए कपड़े
टीवी सीरियल के लिए कपड़े डिजाइन करने वाली नीरुशा निखत ने ट्विटर के जरिए हिना खान पर निशाना साधा है। दरअसल, हाल ही में रोहन मेहरा ने हिना को स्टाइल आइकॉन कहा था। उन्हें जवाब देते हुए नीरुशा ने लिखा, "मेरे प्रिय रोहन, हिना खान और स्टाइल आइकॉन। 150 नाइट सूट, 50 जोड़ी जूते, 100 ड्रेसेज वाह... तो मांग के तो कोई भी आइकॉन बन जाएगा। शुक्र है मैंने उन्हें अपने कपड़े नहीं दिए, जिंदगी भर इसका मलाल रहेगा।'
My dear @rohan4747 @eyehinakhan style icon 😂😂😂 150 night suit 50 pair shoes 100 dresses wow ,, so maang maang ke to koi bhi icon ban jayega 😂😂😂 Thnks god I refused to give my stuff hence I wud have life time regret 🙄 @BiggBoss @lostboy54 @iamkamyapunjabi @shilpashindee pic.twitter.com/WmBcdAITiR
डिजाइनर नीरुशा का कहना हैं कि हिना खान बिग बॉस पर रोज मांगे हुए कपड़े पहनकर नजर आ रही हैं। अपने ट्विट के साथ नीरुशा ने हिना खान की स्टाइलिश का स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किया है, जिसमें वो हिना के लिए कपड़े मांग रही हैं।
I don’t need to clarify this but for sake of truth I was traveling for ur information c when did he send me messages pic.twitter.com/hbKNBaHDFI
नीरुशा के मुताबिक, शो में एंट्री लेने से पहले हिना खान की स्टाइलिस्ट ने कई डिजाइनर्स को मैसेज करके उनके लिए कपड़ों की रिटर्न बेसिस पर मांग की थी। यह मैसेज नीरुशा को भी आया था, लेकिन उन्होंने अपने कपड़े देने से साफ इनकार कर दिया।
To @eyehinakhan fans its true I hv posted wit pics my choice ! Dint had prob till Rohan mention style icon hence wud have shared long back .. if u guys not stop bullying I promise for something to post tomorrow u all will regret lifetime @shilpashindee @lostboy54 @iamkamyapunjabi
बहरहाल, नीरुशा की इस बात में कितनी सच्चाई है इसका तो नहीं पता लेकिन हिना की स्टाइलिस्ट हेमलता परिवाल रोजाना उनके द्वारा पहने गए डिजाइनर आउटफिट्स की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करती हैं। हर दिन हिना किस डिजाइनर की ड्रेस और ज्वैलरी पहनती हैं, इसकी जानकारी उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर दी जाती हैं।