फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बिग बॉस' के 13वें सीजन से पहले सलमान खान का बड़ा बयान, बोले- 'नहीं पसंद शो का फॉर्मेट'

Wed, 22 May 2019 06:13 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 22 May 2019 06:13 PM IST
विज्ञापन
Confirm Salman Khan to host Bigg Boss Season 13 says Did not like show format
salman khan - फोटो : file photo

बीते कई साल से सलमान खान (Salman Khan) 'बिग बॉस' (Bigg Boss) होस्ट कर रहे हैं। इस साल भी 'बिग बॉस' के 13वें सीजन को भाईजान ही होस्ट करेंगे। ऐसे में अगर यह कहे कि बिग बॉस का चेहरा सलमान बन गए हैं तो बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। खास बात यह है कि बिग बॉस न केवल कंटेस्टेंट बल्कि सलमान खान की फीस की वजह से भी लाइमलाइट में रहता है।

Confirm Salman Khan to host Bigg Boss Season 13 says Did not like show format
salman khan - फोटो : file photo

सलमान खान ने हाल ही में एक वेबसाइट से इंटरव्यू के दौरान 'बिग बॉस' शो से जुड़ी कई सारी बातें बताई। इस इंटरव्यू के दौरान सलमान से बिग बॉस के फॉर्मेट को लेकर सवाल किया गया। जवाब में सलमान ने कहा- 'मैं इस फॉर्मेंट को पसंद नहीं करता हूं। एंडेमॉल और कलर्स ने लोगों को चुनकर उन्हें घर में लॉक करना पसंद है। इसके बाद इन लोगों के साथ मुझे डील करना पड़ता है।' 

Confirm Salman Khan to host Bigg Boss Season 13 says Did not like show format
salman khan - फोटो : file photo

सलमान ने आगे कहा- 'कभी मुझे मजा आता है लेकिन कभी बिल्कुल भी मजा नहीं आता। मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है।' खबरों की मानें तो मेकर्स ने इस बार शो को हिट बनाने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। बिग बॉस सीजन 12 फ्लॉप रहा था ऐसे में कंटेस्टेंट का चुनाव मेकर्स बहुत ध्यान से कर रहे हैं। इस बीच कई सेलिब्रिटीज के नाम चर्चा में बने हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Confirm Salman Khan to host Bigg Boss Season 13 says Did not like show format
Reena Dwivedi - फोटो : facebook

इन स्टार्स में जय भानुशाली, माही विज, विवेक दहिया, एमटीवी रोडीज फेम नवजोत गुरुदत्त और पीले साड़ी के नाम से लोकसभा चुनाव में पोलिंग अफसर रीना द्विवेदी का नाम भी सुर्खियों में बना हुआ है। आपको बता दें, इस बार 'बिग बॉस' का सेट लोनावला की बजाय गोरेगांव में लगेगा। कहा जा रहा है कि इस बार कॉमनर्स भी नजर नहीं आएंगे साथ ही थीम में बदलाव देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
Confirm Salman Khan to host Bigg Boss Season 13 says Did not like show format
dipika kakar - फोटो : twitter

पिछले साल यानी कि 'बिग बॉस सीजन 12' को दीपिका कक्कड़ ने जीता था। दूसरे नंबर पर श्रीसंथ रहे थे। हर बार बिग बॉस टीआरपी में मजबूत पकड़ रखता है। हालांकि बीते साल शो की टीआरपी लगातार गिरती दिखी। ऐसे में शो हिट कराने को लेकर मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed