पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) का तीसरा सीजन 22 फरवरी से दुबई में शुरू हो चुका है और उसके लिए सभी फ्रैंचाइजियों के खिलाड़ी दुबई पहुंच चुके हैं। इस बीच कॉमेडियन कपिल शर्मा दुबई में हुई पाकिस्तान सुपरलीग टी-20 टूर्नामेंट की लॉन्चिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने पहुंचे।
एक तरफ जहां पाकिस्तान का भारत के प्रति रवैया हमेशा कड़ा होता है वहीं दूसरी तरफ भारत के किसी एक्टर को पाकिस्तान के लिए परफॉर्म करते हुए देखना थोड़ा असहज जरूर है। इंडिया में पाकिस्तानी स्टार्स के परफॉर्मेंस पर पाबंदी की मांग की जा रही है। भले ही कपिल के इस परफॉर्मेंस के लिए वहां सराहना मिली हो। लेकिन इंडिया में उनके लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है।
भारत में कपिल के करोड़ो फैंस हैं और इन फैंस को नाराज कर कपिल शर्मा अपने शो की टीआरपी नहीं गिराने चाहेंगे लेकिन फिर भी पाकिस्तान के लिए परफॉर्म कर कपिल ने भारत में अपने फैंस को नाराज तो जरूर किया है। वहीं कपिल के परफॉर्मेस को लेकर शिवसेना ने कड़ा विरोध जताया है।
पार्टी की ओर से दिए गए बयान में कहा गया है कि कपिल ने कुछ पैसों के लिए देश के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया है। सेना के मुताबिक, कपिल ने देश का अपमान किया है। वे सिर्फ पैसा कमाना चाहते हैं। उनके लिए देश से कोई लेना-देना नहीं है।
आपको बता दें कि कपिल शर्मा बहुत जल्द एक ब्रेक के बाद फिर से सोनी टीवी पर फॅमिली टाइम विथ कपिल नामक शो लेकर वापसी कर रहे हैं। खबर है कि कपिल का यह शो सुपर डांसर 2 शो को रीप्लेस करेगा।