अपनी शानदार कॉमेडी से दर्शकों को गुदगुदाने वाली कॉमेडियन भारती सिंह अपने मंगेतर हर्ष लिम्बाचिया के साथ शादी कर रही हैं, तीन दिसंबर 2017 को दोनों गोवा में सात फेरे लेंगे।
इसका खुलासा उस वक्त हुआ जब भारती ने हर्ष ने अपनी शादी का कार्ड इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया। शादी की डेट फिक्स होते ही भारती और हर्ष तैयारियों में जुटे हैं। साथ ही वो अपने वजन को भी कम करने में जुटी हैं।
इसके अलावा भारती ने गहने और अन्य खरीददारी की फोटो भी शेयर की हैं। आपको बता दें कि भारती अपने मंगेतर के साथ डांस रियलिटी शो नच बलिए-8 में शामिल हुईं थीं। हालांकि जजों से कम प्वाइंट मिलने की वजह से इस कपल को बाहर का रास्ता देखना पड़ा था।
लेकिन शो में इस जोड़ी को सबसे ज्यादा पसंद किया गया था। हाल ही में भारती और हर्ष ने प्री वेडिंग शूट करवाया था। इसमें दोनों की केमिस्ट्री काफी अच्छी थी।
बताया जा रहा है कि दोनों कपल पिछले 8 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। भारती के मुताबिक वो यूरोप में हनीमून मनाएंगी। इसके अलावा कई देशों में घूमने जाएंगी। भारती करीब 13 साल से टीवी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं।