कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में दादी का किरदार निभाकर मशहूर हुए एक्टर और कॉमेडियन अली असगर एक हादसे का शिकार हो गए। हालांकि उनके फैंस के लिए राहत की बात ये है कि इस हादसे में अली असगर को कोई चोट नहीं आई है।
2 of 5
Ali Asgar
- फोटो : file photo
दरअसल, अली असगर एक सिग्नल पर रुके थे तभी उनकी कार को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी जिसके बाद उनकी कार पास खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे की जानकारी अली असगर ने खुद ट्वीट करके दी। उन्होंने लिखा कि 'मुंबई पुलिस का शुक्रिया। मेरी कार का एक्सीडेंट हो गया लेकिन जिस तरह से मुंबई पुलिस ने पूरे सिचुएशन को हैंडल किया वो काबिल-ए-तारीफ है। शुक्रिया।'
3 of 5
Ali Asgar
- फोटो : file photo
अली असगर ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा कि 'मैं कार ड्राइव कर रहा था। पूरी कार को नुकसान पहुंचा है। मैं सिग्नल पर इंतजार कर रहा था तभी मुझे तेज आवाज सुनाई दी और मेरी कार पास ही खड़े एक ट्रक से जा टकराई।'
4 of 5
ali asgar
- फोटो : file photo
अली असगर ने आगे बताया कि 'भगवान का शुक्रिया मुझे कुछ नहीं हुआ। अगर गाड़ी चल रही होती तो क्या होता। आस-पास लोग चल रहे होते तो क्या होता। लोग तेजी में गाड़ी क्यों चलाते हैं। इसके हादसे के बाद मैं अंदर तक घबरा गया हूं।'
5 of 5
Ali Asgar
- फोटो : file photo
अली असगर कपिल शर्मा के शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में दादी का किरदार निभाते थे। इस शो के बाद वो घर-घर बेहद पॉपुलर हो गए। कपिल का शो छोड़ने के बाद अली असगर सुनील ग्रोवर के साथ उनके शो कानपुर वाले खुरानाज में दिखे। इस शो की टीआरपी उतनी अच्छी नहीं रही। फिलहाल अली असगर ने अपने किसी नए प्रोजेक्ट का ऐलान नहीं किया है।