फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बालवीर' के बाल कलाकार शिवलेख सिंह की हादसे में मौत, माता- पिता की हालत गंभीर

Fri, 19 Jul 2019 12:22 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 19 Jul 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
Child artist Shivlekh Singh killed after car collided with a truck on the outskirts of Raipur
रेमा के साथ शिवलेख सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

चाइल्ड आर्टिस्ट शिवलेख सिंह के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल बाल कलाकार की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। बता दें कि दर्दनाक सड़क हादसा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पास हुआ। वहीं घटना में शिवलेख के माता-पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

Child artist Shivlekh Singh killed after car collided with a truck on the outskirts of Raipur
शिवलेख सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल शिवलेख अपने परिवार के साथ कार से जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उनकी कार की भीषण टक्कर हो गई। जिसमें मौके पर ही शिवलेख की मौत हो गई। बता दें कि कार में शिवलेख के साथ उनके पिता शिवेंद्र सिंह, मां लेखना सिंह और अन्य शख्स नवीन सिंह भी मौजूद थे।

Child artist Shivlekh Singh killed after car collided with a truck on the outskirts of Raipur
जॉनी लीवर के साथ शिवलेख सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रायपुर के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस आरिफ शेख ने पीटीआई को बताया कि हादसा गुरुवार को करीब 3 बजे रायपुर के धरसींवा में हुआ। जिसमें मौके पर ही शिवलेख की मौत हो गई जबकि कार में मौजूद बाकी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Child artist Shivlekh Singh killed after car collided with a truck on the outskirts of Raipur
साजिद के साथ शिवलेख सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि शिवलेख सिंह जी-टीवी के इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज, सोनी टीवी के संकटमोचन हनुमान, कलर्स टीवी के ससुराल सिमर का, सब टीवी के खिड़की, बालवीर, श्रीमान जी, श्रीमती जी, बिग मैजिक के अकबर बीरबल में नजर आ चुके हैं।

विज्ञापन
Child artist Shivlekh Singh killed after car collided with a truck on the outskirts of Raipur
शिवलेख सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि शिवलेख एक्टिंग को काफी पसंद करते थे और भविष्य में बड़े पर्दे पर भी बड़ा मुकाम हासिल करना चाहते थे। इसके साथ ही शिवलेख को स्वीमिंग, स्केटिंग, टेबल टेनिस, क्रिकेट में भी काफी रुचि थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed