'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम चारू असोपा लंबे समय से अपने पति राजीव सेन से अलग होने की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले साल उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ कई बयान जारी किए और चारु ने राजीव पर घरेलू हिंसा और कई अन्य आरोप भी लगाए। तमाम आरोपों-प्रत्यारोपों के बाद पिछले साल ही इस कपल ने एक दूसरे से अलग होना बेहतर समझा और कानूनी रास्ता अपनाते हुए तलाक के लिए अर्जी भी दायर कर दी।
{"_id":"6481b628d49d4cad9e08377b","slug":"charu-asopa-rajeev-sen-get-officially-divorced-sushmita-sen-brother-confirm-talked-about-daughter-ziana-2023-06-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Charu-Rajeev: चारू-राजीव सेन का हुआ तलाक, सुष्मिता के भाई ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर कही यह बात","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Charu-Rajeev: चारू-राजीव सेन का हुआ तलाक, सुष्मिता के भाई ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर कही यह बात
Thu, 08 Jun 2023 04:36 PM IST
साक्षी पांडेय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Thu, 08 Jun 2023 04:36 PM IST
विज्ञापन
चारू असोपा और राजीव सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारू असोपा, राजीव सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, राजीव और चारू का आज यानी आठ जून को तलाक हो गया है। जी हां, दोनों के डायवोर्स को लेकर फाइनल सुनवाई हुई और इसी के साथ इनके तलाक को कोर्ट ने मंजूरी दे दी। एक मीडिया संस्थान की खबर के मुताबिक, राजीव सेन ने कहा है कि हम तलाकशुदा हैं। उन्होंने तलाक के बाद इंस्टाग्राम स्टोरी पर चारू के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है।
चारू असोपा, राजीव सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही उन्होंने एक नोट भी लिखा है कि आखिरकार हम अलग हो गए हैं। राजीव ने अपने नोट में लिखा है, "कोई अलविदा नहीं है। बस दो लोग जो बस एक-दूसरे को होल्ड नहीं कर पाए। प्यार बना रहेगा। हम हमेशा अपनी बेटी के लिए मां और पिता बने रहेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन
चारू असोपा
- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों की शादी को चार साल पूरा होने से महज एक हफ्ते पहले ही उनका तलाक हो गया है। कपल ने 16 जून, 2019 को गोवा में शादी की थी। दोनों ने की पहली सालगिरह से पहले उनके बीच अनबन होने लगी थी, जिसकी वजह से उन्होंने अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी भी नहीं मनाई थी।
विज्ञापन
चारू असोपा, राजीव सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, दोनों ने अपनी शादी को कई मौके दिए इस बीच इनके घर में बेटी का जन्म भी हुआ, लेकिन फिर इनकी शादी में टेंशन शुरू हो गई। दोनों ने एक दूसरे पर कई आरोप लगाए। यहां तक कि चारू ने राजीव पर घरेलू हिंसा के भी आरोप लगाए थे। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे से अलग होने के लिए कानूनी रास्ता चुना। आज राजीव और चारू फाइनली एक दूसरे से अलग हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें- Adipurush: आदिपुरुष को मिला 'द कश्मीर फाइल्स' के प्रोड्यूसर का समर्थन, फिल्म की 10,000 टिकट दान करेंगे अभिषेक
यह भी पढ़ें- Adipurush: आदिपुरुष को मिला 'द कश्मीर फाइल्स' के प्रोड्यूसर का समर्थन, फिल्म की 10,000 टिकट दान करेंगे अभिषेक