Gufi Paintal Death: ‘शकुनि’ के निधन पर बोले ‘द्रोणाचार्य’, महाभारत के एक अध्याय का अंत हो गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता सुरेंद्र पाल ने ‘अमर उजाला’ से खास बीच के दौरान बताया, ‘धारावाहिक 'महाभारत' में सभी कलाकारों को लाने वाले तो गुफी पेंटल ही थे। वह बहुत ही साधारण और मिलनसार व्यक्ति थे। जैसा किरदार उनका महाभारत में था, असल जिंदगी में उसके एकदम ही विपरीत थे। वह बहुत ही प्यारे इंसान थे, मेरे साथ तो उनका बहुत ही ज्यादा लगाव था। हर जगह हम साथ में ही आते जाते थे। कभी पारिवारिक समस्या होती थी तो मुझसे शेयर करते थे। वह एक महान कलाकार तो थे ही, इससे बड़े वो अच्छे इंसान थे। सभी के साथ प्रेम से रहते थे।’
Jee Karda: रोमांटिक ड्रामा सीरीज 'जी करदा' का दिल छू लेने वाला ट्रेलर जारी, जबर्दस्त अवतार में दिखीं तमन्ना
धारावाहिक 'महाभारत' पर गुफी पेंटल नाटक भी करते थे। सुरेंद्र पाल कहते हैं, 'अभी पिछले साल ही हमने एक साथ 'महाभारत' पर एक नाटक किया था। जब भी इस नाटक को किसी दूसरे शहर में करने जाते थे तो उनका ज्यादातर वक्त मेरे साथ ही बीतता था। आज वह हमारे बीच नहीं रहे, उनके साथ बिताए एक -एक पल याद आ रहे हैं। मेरा मन बहुत दुखी है। अभी पिछले साल फरवरी में प्रवीण कुमार (भीम) चले गए और अब गुफी पेंटल। गुफी पेंटल के जाने से महाभारत के एक अध्याय का अंत हो गया है।'
Ajmer 92: रिलीज से पहले विवाद में आई 'अजमेर 92' , इस मुस्लिम संगठन ने उठाई फिल्म को बैन करने की मांग
गुफी पेंटल कुछ दिनों से कोमा में थे। सुरेंद्र पाल कहते हैं, 'बीती रात उसने मिलने हॉस्पिटल में गया था। आईसीयू में उनके पास रात 10.30 बजे तक बैठा रहा। उस समय वह सो रहे थे और उनके हाथ पैर में हरकत हो रही थी। उनके बेटे हैरी ने उनको एक दो बार उठाने की कोशिश की लेकिन मैंने ही मना कर दिया कि वह सो रहे हैं तो उनको सोने दो। पहले वह कई दिनों से कोमा में थे और ऑक्सीजन चढाई जा रही थी। यह चमत्कार ही था कि कोमा से वापस आ गए थे। वह बहुत ही मजबूत दिल के आदमी थे एक बार जो ठान लेते थे,उसे पूरा करके ही छोड़ते थे।'
Sanya: सान्या मल्होत्रा को मिली थी इस बॉडी पार्ट की सर्जरी की सलाह, एक्ट्रेस ने जवाब से कर दी थी बोलती बंद