बिग बॉस 12 के कंटेस्टेंट रहे शिवाशीष मिश्रा के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल शिवाशीष के पिता के निधन की खबर सामने आई है। पिता के निधन की जानकारी खुद शिवाशीष ने सोशल मीडिया पर दी। वहीं उनके पोस्ट पर सेलेब्स शोक जाहिर कर रहे हैं।
बिग बॉस 12 के पूर्व कंटेस्टेंट शिवाशीष ने पिता का निधन पर शेयर की पोस्ट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
दरअसल 2 सितंबर को शिवाशीष ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा- उन्होंने कभी मुझे नहीं बताया कि जिंदगी कैसी जीनी है। बल्कि उन्होंने खुद जिंदगी जी और मुझे दिखाया कि जिंदगी कैसे जीते हैं। पापा आप मेरे आदर्श थे, आप हमेशा दिल में रहेंगे। जय श्री महाकालेक्शवर, ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे।'
बता दें कि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि शिवाशीष का निधन कब और कैसे हुआ है। शिवाशीष के इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर सेलेब्स कमेंट कर रहे हैं और उनके पिता की आत्मा की शांति के लिए दुआ मांग रहे हैं। शिवाशीष के पिता के निधन की खबर पर श्रीसंत, करणवीर बोहरा, रोमिल चौधरी और दीपक ठाकुर समेत सितारों ने दुख व्यक्त किया है।
A post shared by Shivashish Mishra (@shivashish_official) on
शिवाशीष के पोस्ट पर श्रीसंत ने लिखा- 'मैसेजों के माध्यम से अपनी भावना व्यक्त नहीं कर सकता। मैं कह सकता हूं कि तुम वास्तव में एक मजबूत व्यक्ति हो। तुम्हारा दिल बेहद अच्छा है। तुम्हारे पिता का आशीर्वाद तुम्हारे साथ है। मजबूत बनो, पैरेंट्स हमारे असल में भगवान है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे. तुम अपने परिवार के लिए बेस्ट इंसान हो।'
वहीं करणवीर बोहर ने पोस्ट पर कमेंट किया- ओह नो, ओम नम: शिवाय, वो एक बेहतर जगह पर गए हैं मेरे भाई। वहीं रोमिल चौधरी ने कमेंट कर लिखा- 'बहुत अफसोस हुआ ये सुनकर भाई। भगवान अंकलजी की आत्मा को शांति दे। मैं जानता हूं ये दर्द कोई नहीं समझ सकता पर मजबूत बनो।' इसके अलावा दीपक ठाकुर ने लिखा- 'ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे, ओम नम: शिवाय'। गौरतलब है कि शिवाशीष बिग बॉस के 12वें सीजन में अपने बेबाक अंदाज के चलते सुर्खियों में रहे थे।
पढ़ें: बप्पा के साथ मान्यता दत्त की तस्वीर देख खुद को रोक नहीं पाईं त्रिशाला, किया प्यार भरा कमेंट