टीवी के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस से दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हुए एक्टर विंदु दारा सिंह किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। पिछले कुछ समय से वह अपने बयानों के कारण लोगों में चर्चा का विषय बने रहते हैं। हाल ही में उन्होंने बिग बॉस सीजन 11 के कटेंस्टेंट विकास गुप्ता पर भी निशाना साधा था और अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के बाद से एक बार फिर वह सुर्खियों में आ गए हैं।
वीडियो शेयर कर एक्टर ने खोला राज, स्पीड बोट के सामने महिला आई और कैसे बची जान
हाल ही में विंदू दारा सिंह ने एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में विंदू दारा सिंह एक बड़े हादसे का शिकार होते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि वह इस दुर्घटना से बाल बाल बच गए हैं और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है। देखें वीडियो-
Jako Rakhe Saiyan, Maar Sake Na Koi..
Biscuit Boat being pulled at 70 kms / hr and BOOM a lady comes out of the blue straight at me! 😬
Must be some stalking ABUSER of twitter!🙃 pic.twitter.com/aW4dL0qwkb
विंदू ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'जाको राखे साईयां, मार सके न कोय'। विंदू इस वीडियो में बोटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं और उनकी स्पीड भी काफी तेज थी। तभी सामने से आ रही एक महिला की बोट से अचानक ही विंदू दारा सिंह टकरा जाते हैं और पानी में गिर जाते हैं। हालांकि विंदू दारा सिंह ने लाइफ जैकेट भी पहन रखी थी तो उन्हें ज्यादा परेशानी नहीं हुई।
Bhai aap log toh bahut serious ho gaye on below video tweet!
Main itne jaldi nahin marne walla voh bhi koi KALE KAWEH ki shrap seh! 🤣
That is my WIFE & ME in a “Dare or Die” act! 😝
PS- Wife has done KKK too! 🙃
Voh joh kehteh hai na - PRANKED YOU!😊
विंदू के इस वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस ने ट्वीट पर कमेंट कर केयरफुल रहने की सलाह दी है। एक यूजर ने लिखा है- सर आप ठीक हो न। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- ओएमजी, सर आप ठीक हो? एक और यूजर ने लिखा है- सर बी केयरफुल, लेकिन मैं जानता हूं कि आप एक्टिव इंसान हो। आपको बता दें कि विंदू दारा सिंह बिग बॉस के सीजन 3 का खिताब जीतकर सुर्खियों में आ गए थे। विंदू सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस के लिए अपने वीडियो और फोटोज शेयर करते रहते हैं। विंदू के ट्विटर अकाउंट पर 74 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।