बिग बॉस के पहले ही दिन से लड़ने-झगड़ने वाली विकास-शिल्पा की जोड़ी शो के अंत तक पहुंची। लेकिन शिल्पा ने घर में रहते हुए विकास से एक वादा किया था जिसे वे हर हाल में पूरा करेंगी। चलिए जानते हैं आखिर शिल्पा ने विकास से क्या वादा किया था..
टीवी सीरियल की 'भाबी जी घर पर हैं' से एक-दूजे की नजर में आए विकास और शिल्पा ने बिग बॉस के घर एक साथ एंट्री ली। शो के पहले ही दिन से दोनों में जबरदस्त मुंहजोरी देखने को मिली। हालांकि बिग बॉस के घर में पूरे तीन महीने दोनों में बहुत ही अनबन देखने को मिली। लेकिन इस बीच...
दोनों में एक वादा हुआ था। दरअसल, शिल्पा ने विकास से कहा था कि 'मुझे मौका मिलेगा तब भी मैं ऐंड टीवी के साथ काम नहीं करूंगी, लेकिन विकास को मैंने वादा किया है कि उनके साथ एक छोटी सी वेब सीरीज में काम करूंगी तो वह वादा मैं पूरा करूंगी।'
लेकिन अभी विकास की तरफ से ऐसा कोई बयान नहीं आया है कि वे शिल्पा को लेकर कब काम शुरू करेंगे। आपको बता दें कि बिग बॉस के घर में रहने के दौरान विकास और शिल्पा में लड़ाईयां देखने को मिली थी। लेकिन धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी।
दोनों ने मान लिया कि शो में अगर रहना है तो अच्छा बनकर रहना पड़ेगा। इतना ही नहीं घर में दोनों को लेकर कई बाते भी बनी। यहां तक कि बंदगी ने शिल्पा के भाई से दोनों की शादी की भी बात कर ली थी। बता दें कि दोनों ही कंटेस्टेट शो के टॉप 4 में पहंचे थे। लेकिन विकास गुप्ता को टॉप 2 की रेस से बाहर होना पड़ा। वहीं, टॉप 2 में शिल्पा ने हिना के खिलाफ बाजी मारी।