बिग बॉस 12 में तीन हफ्तों से अपने परिवार से दूर रह रहे सभी कंटेस्टेंट्स को जब अपने परिवालों की एक झलक देखने को मिलती है तो वे बहुत ही भावुक हो जाते हैं। ऐसे में घर के सबसे गुस्सैल माने जाने वाले कंटेस्टेंट श्रीसंथ को एक बार फिर फूट-फूटकर रोते हुए देखा गया। लेकिन इस बार वह किसी टास्क के चलते नहीं बल्कि अपने परिवार को देखकर टूट गए...
जी हां, श्रीसंथ को तीन हफ्ते बाद अपने परिवार से मिलने का मौका मिला है। दरअसल, बिग बॉस ने श्रीसंथ को एक रूम में भेज एक वीडियो दिखाई। इस वीडियो में श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी थीं जिन्हें देखकर श्रीसंथ की आंखें नम हो गई। वीडियो में भुवनेश्वरी ने श्रीसंथ को नसीहत दी कि वह घर में शांत होकर खेलें । इसके बाद श्रीसंथ के दोनों बच्चे भी वीडियो में आए। ऐसे में अपने परिवार को देख श्रीसंथ पूरी तरह से टूट गए।
बता दें कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान बिग बॉस 12 के घर में तीसरे हफ्ते के वीकेंड का वार में कुछ अलग अंदाज में नजर आए। वह वीकेंड का वार की शुरुआत अपनी ही फिल्म 'सुल्तान' के हिट सॉन्ग 'जग घुमिया थारे जैसा ना कोई' से करते हैं
वहीं, टीवी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे पोल डांस में एक्सपर्ट हैं और उन्होंने अपना यह हुनर बिग बॉस के घर में बखूबी दिखाया। उनके पोल डांस से प्रेरित होकर जसलीन और कॉमेडियन भारती सिंह भी खुद को रोक ना सकीं और अनूप को पोल बनाकर दोनों ने जमकर डांस किया।
इसके बाद फेमस कॉमेडियन भारती सिंह शो में पहुंचती हैं जो साथ में नौ बच्चे लेकर आई हैं और उन सभी बच्चों का बाप सलमान खान को बताती हैं। ऐसे में यह बात जानकर सलमान खान के कान खड़े हो जाते हैं और भारती सिंह को जबरदस्त बात कहते हुए दिखाई देते हैं। सलमान कहते हैं कि जब मैंने पतीले को हाथ ही नहीं लगाया तो पनीर मेरा कैसे हो गया। इस पर भारती कहती हैं कि यह सब आपके बिरयानी की ही बोटियां हैं।