'बिग बॉस' के घर में अनजान लोगों के साथ रहना कोई आसान बात नहीं है। इस बात को कई बार खुद ही घरवाले हर सीजन के दौरान कह चुके हैं। इस बार घर में 17 लोग आए हैं जिसमें कुछ सेलिब्रिटी तो कुछ आम आदमी हैं। घर में आते ही कुछ कंटेस्टेंट चर्चा का विषय बन गए हैं जिसमें से एक नाम बिहार के दीपक ठाकुर का है। दीपक बोल चाल और पहनावे में बिल्कुल देसी हैं जिस वजह से उन्हें सबसे मजबूत कंटेस्टेंट के तौर पर देखा जा रहा है। लेकिन घरवालों ने उनके साथ पहले ही दिन कुछ ऐसा कर दिया कि वह रो पड़े।
घरवालों ने पहले ही दिन बिहारी कंटेस्टेंट की उड़ाई खिल्ली, किया ऐसा मां-बाप की तस्वीर के आगे रो पड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, सभी लोग किचन एरिया में आपस में बैठकर बात कर रहे थे इसी दौरान घरवालों ने कुछ ऐसी बात कह दी जिससे दीपक ठाकुर दुखी हो गए। वह सीधे बेडरूम एरिया में आए और माता-पिता की तस्वीर के सामने बैठकर रोने लगे। किचन एरिया में सभी लोग आपस में बात कर रहे थे कि तभी बतौर कॉमनर आए सौरभ पटेल और सेलिब्रिटी श्रीसंत ने उन्हें ऐसी बात कह दी जिसने उन्हें हिलाकर रख दिया।
मजाक मजाक में दीपक ने श्रीसंथ से कहा - 'भाई आपको याद है हम लोग सपने में गली क्रिकेट खेले थे।' इस पर श्रीसंथ ने कहा - 'झूठ मत बोल गली क्रिकेट नहीं खेला था।' तभी किसी ने कहा भाई वो स्ट्रीट क्रिकेट खेलते हैं। इसके बाद आपस में सभी मजाक करने लगते हैं। कुछ देर बाद दीपक कहते हैं कि 'आपको याद है ना श्रीसंथ फिर पंचायत भी बैठी थी और आपको सजा भी हुई थी।' तभी श्रीसंथ कहते हैं - 'तुम्हारा खाना हो गया, नहीं तो फल खा लो।' तभी उनके बगल में बैठे सौरभ कहते हैं - 'दीपक को बस एक लाइन दे दो और कह दो खाली स्थान भरो। तुम्हें दिनभर उसी में दिमाग लगाना है कि खाली स्थान कैसे भरा जाएगा।'
सौरभ की बात सुनकर दीपक कहते हैं - 'क्या घर के सबसे गए गुजरे सदस्य हम ही है क्या..जो आप हमें खाली स्थान भरने के लिए खोज रहे हैं।' इसके बाद दीपक सीधे बैडरूम एरिया में जाते हैं और पेरेंट्स की तस्वीर के आगे बैठकर रोने लगते हैं। वह कहते हैं कि यहां भांति भांति के लोग है जो खिल्ली उड़ाते हैं। समझ नहीं आ रहा अच्छा बनके रहने के लिए साथ में है या फिर खिल्ली उड़ाने के लिए। तभी जसलीन आ जाती हैं और वह उनसे यह सारी बात कहते हैं।
आपको बता दें, 'बिग बॉस सीजन 12' में दीपक ठाकुर अपनी जोड़ीदार उर्वशी वानी के साथ आए हैं। यह दोनों बिहार से है। पेशे से दीपक गायक है जबकि उर्वशी उनकी शिष्या हैं। शो में आते ही दीपक ने अपने देसी अंदाज से सभी को इंप्रेस कर दिया है। उनकी सादगी लोगों को खूब पसंद आ रही है। इससे देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि वह लंबे समय तक हो सकता है कि शो में टिके।