'बिग बॉस 12' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कल यानी 13 सितंबर को घर के अंदर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इस बार घर का इंटीरियर पूरी तरह से अलग है और पहले से ये ज्यादा खूबसूरत लग रहा है। अब घर के अंदर मेहमानों के आने का इंतजार है।
'बिग बॉस 12' में ऐसा होगा सलमान खान का बदला हुआ लुक, तस्वीरों में देखें कैसे कर रहें तैयारियां
पिछले दिनों 'बिग बॉस 12' की ग्रैंड लॉन्चिंग गोवा में की गई। जहां सलमान खान समेत कई कंटेस्टेंट भी मौजूद रहे। शो को लेकर सलमान खान ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सलमान खान कई सालों से इस शो को होस्ट कर रहे हैं ऐसे में इस साल भी वो कोई कसर छोड़ना नहीं चाहते हैं।
सलमान खान ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की, जिसे कुछ ही घंटों के भीतर लाखों लोगों ने देख लिया। तस्वीर में सलमान मस्कुलर अंदाज में नजर आ रहे हैं। सलमान ने कैप्शन में लिखा, 'इस तरह मैं बिग बॉस सीजन 12 की तैयारी कर रहा हूं।'
This is how I am preparing for Bigg Boss season 12 #BB12
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
तस्वीर में सलमान अपनी बॉडी दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। साथ उन्होंने फ्रेंच कट दाढ़ी रखी हुई है। तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे सलमान खान जिम में हैं। इससे पहले 'बिग बॉस' के पिछले सीजन के कुछ एपिसोड में सलमान खान फ्रेंच कट दाढ़ी में नजर आ चुके हैं।
पिछले साल यह शो रात साढ़े 10 बजे टेलीकास्ट किया जा रहा था लेकिन इस बार इसकी टाइमिंग 9 बजे रखी गई है। 'बिग बॉस सीजन 12' शुरू होने से पहले ही कई सेलिब्रिटीज के नाम सामने आए है जिसमें भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया का जाना तय है।
