बिग बॉस का सीजन 11 खत्म हुए लंबा समय हो चुका है। इस सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया और बिग बॉस के घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। बिग बॉस के अगले सीजन के लिए अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। बिग बॉस का 12वां सीजन अब तक के सभी सीजन से एकदम अलग होगा।
मीडिया में चल रही खबरों और कलर्स टीवी के ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल के अनुसार इस बार बिग बॉस के सीजन 12 में जोड़ियों की रोचक कैमेस्ट्री देखने को मिलेगी। कलर्स टीवी ने ट्वीट कर बताया कि 'बिग बॉस 12 जल्द आने वाला है। इस बार हम जोड़ियों को तलाश रहे हैं ऑडिशन चालू हो चुके हैं।'
बताया जा रहा है कि बिग बॉस के ज्यादातर सीजन अक्टूबर में शुरू होते हैं, लेकिन अगर ऑडिशन जल्द खत्म हो जाते हैैं तो सीजन 12 अक्टूबर से पहले शुरू हो जाएगा। खबरों की मानें तो इस बार के सीजन में और भी ज्यादा फेमस सेलिब्रिटिज के आने की संभावना है।
पता हो कि बिग बॉस का सीजन 11 काफी मनोरंजक रहा था। सीजन 11 में जहां अर्शी खान और शिल्पा शिंदे की नोकझोंक और मां बेटी का प्यार देखने को मिला था, वहीं प्रियांक शर्मा, हिना खान और लव त्यागी की बेहतरीन दोस्ती देखने को मिली थी। बिग बॉस सीजन 11 की विनर शिल्पा शिंदे थीं।